
2 की उम्र में स्कूल, एक्सपर्ट से जानिए बच्चे के स्कूल एडमिशन की सही टाइमिंग और गाइडलाइंस
बच्चों के बेहतर भविष्य और सही शिक्षा को लेकर हर माता-पिता हमेशा बेहद सतर्क रहते। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा सही उम्र में अच्छे माहौल में अपनी पढ़ाई की शुरुआत करे। हालांकि अधिकांश अभिभावक इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि बच्चे का स्कूल में दाखिला किस उम्र में कराना सही रहेगा। अक्सर लोग बच्चा दो साल का होते ही उसे प्ले स्कूल या औपचारिक शिक्षा के लिए भेजने की तैयारी करने लगते। प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सैयद मुजाहिद हुसैन ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उनका मानना है कि दो साल की उम्र में बच्चे पर पढ़ाई या स्कूल जाने का दबाव बनाना बिल्कुल सही नहीं है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों की शुरुआती सीखने की अवस्था तीन साल से आठ साल की उम्र के बीच तय की गई है। इस चरण में शुरुआती तीन साल प्री-स्कूल के होते हैं जिसके बाद बच्चा पहली और दूसरी कक्षा में प्रवेश करता। डॉक्टर के अनुसार बच्चे को लगभग तीन साल की उम्र में खेल-कूद पर आधारित प्री-स्कूल में भेजा जा सकता। इस उम्र में बच्चा किताबों के बोझ से नहीं बल्कि खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सीखता। दो साल की उम्र में बच्चा अपने परिवार के बीच रहकर और आसपास के माहौल को देखकर बहुत कुछ सीखता। इसलिए केवल दूसरों की देखादेखी बच्चे को कम उम्र में स्कूल भेजने से बचना चाहिए।
औपचारिक स्कूली पढ़ाई यानी पहली कक्षा में प्रवेश के लिए सही उम्र लगभग छह साल मानी गई है। प्री-स्कूल के तीन साल पूरे करने के बाद छह साल की उम्र में बच्चा पहली कक्षा में जाने के लिए तैयार होता। हालांकि केवल उम्र का आंकड़ा ही काफी नहीं होता। माता-पिता को यह भी देखना चाहिए कि उनका बच्चा मानसिक और भावनात्मक रूप से स्कूल जाने के लिए तैयार है या नहीं। अगर बच्चा थोड़ी देर माता-पिता से अलग रह सकता है अपनी जरूरतें बता सकता है और दूसरे बच्चों से घुल-मिल सकता है तो उसे स्कूल भेजा जा सकता।
इसके अलावा बच्चे का खुद खाना खाने और टॉयलेट जैसी सामान्य आदतें सीखना भी बेहद जरूरी है। डॉक्टर यह सलाह भी देते हैं कि कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य बच्चे से न करें। हर बच्चे के सीखने और विकसित होने की गति अलग होती। शुरुआती सालों में घर ही बच्चे का पहला स्कूल होता है जहाँ परिवार के सदस्य उसे जीवन की शुरुआती सीख देते।
हेमलता शर्मा जयपुर
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!






