3 महीने में सफेद बालों को कहें अलविदा naturally काले और घने बालों के लिए 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का चमत्कारी नुस्खा

3 महीने में सफेद बालों को कहें अलविदा naturally काले और घने बालों के लिए 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का चमत्कारी नुस्खा


​उम्र से पहले बालों का सफेद होना झड़ना और बेजान होना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। खराब जीवनशैली तनाव प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल बालों की प्राकृतिक रंगत छीन लेता है। अगर आप बिना किसी केमिकल के अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला और मजबूत बनाना चाहते हैं तो आयुर्वेद में इसका बेहद प्रभावी समाधान मौजूद है। ​हेयर केयर एक्सपर्ट्स के अनुसार 3 खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का नियमित इस्तेमाल महज 3 महीनों में बालों की कायापलट कर सकता है।

​बालों का कायाकल्प करने वाली 3 चमत्कारी जड़ी-बूटियां



​आंवला : यह बालों के लिए प्राकृतिक टॉनिक है। आंवला DHT (डीएचटी) हार्मोन के प्रभाव को रोककर बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाता है।



​भृंगराज : आयुर्वेद में इसे बालों का राजा कहा गया है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।



​गुड़हल : गुड़हल के फूलों और पत्तियों में भरपूर अमीनो एसिड होता है जो बालों के मुख्य प्रोटीन केराटिन का निर्माण करता है। साथ ही यह बालों में मेलेनिन  के उत्पादन को बढ़ाकर उनका प्राकृतिक काला रंग बनाए रखता है।




​इस्तेमाल करने के आसान और असरदार तरीके


​आंवला हेयर पैक - चम्मच आंवला पाउडर में हल्का गुनगुना पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।​इसे 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इसके बाद पेस्ट को बालों की जड़ों स्कैल्प पर लगाएं और 20 से 40 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। ​हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा रोजाना सुबह 1 चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ पीना भी फायदेमंद है।​



 भृंगराज स्कैल्प मास्क - ​2 चम्मच भृंगराज पाउडर में गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। ​20 मिनट ढककर रखने के बाद इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। ​45 मिनट बाद सादे पानी से सिर धो लें। इसे हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएं।


​गुड़हल और दही का कॉम्बिनेशन- ​2 चम्मच गुड़हल पाउडर में 2 चम्मच ताज़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।

​इसे स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं।



​30 मिनट बाद सादे पानी से बाल धो लें।


​सुपर-इफेक्टिव 3-इन-1 ऑल-इन-वन हेयर मास्क



​अधिक तेज़ और बेहतर परिणाम के लिए तीनों जड़ी-बूटियों को मिलाकर एक 



शक्तिशाली हेयर पैक तैयार किया जा सकता है:



​1 चम्मच आंवला 1 चम्मच भृंगराज और 1 चम्मच गुड़हल पाउडर को मिलाएं। ​इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं और 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। ​बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसे जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। ​40 से 50 मिनट तक लगा रहने दें फिर नॉर्मल या हल्के गुनगुने पानी से धो लें।




​हफ्ते में 1 से 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें।



​इस्तेमाल के दौरान ध्यान रखने योग्य जरूरी नियम



​बर्तन का चुनाव: पेस्ट कभी भी लोहे या स्टील के बर्तन में न बनाएं। हमेशा कांच या मिट्टी की कटोरी का उपयोग करें।




​पानी का तापमान: पेस्ट बनाते समय अत्यधिक गर्म पानी का प्रयोग न करें।


​शैम्पू से परहेज: जिस दिन यह हेयर मास्क लगाएं। उस दिन बालों पर शैम्पू न करें। अगले दिन माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।



हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0