तुलसी को सूखने से बचाएं और ऐसे बनाएं घना, कुछ अनसुने और असरदार तरीके

तुलसी को सूखने से बचाएं और ऐसे बनाएं घना, कुछ अनसुने और असरदार तरीके

तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति का प्रतीक होता है, लेकिन कई बार पूरी देखभाल के बाद भी यह सूखने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तुलसी हमेशा घनी और लहलहाती रहे तो पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ कुछ ऐसी खास बातों का ध्यान रखें जो आमतौर पर लोग नहीं जानते। 

कच्चा दूध और तुलसी का खास कनेक्शनः 

तुलसी में कच्चा दूध डालना सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दूध में मौजूद कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया मिट्टी के पीएच लेवल को संतुलित करते हैं। हफ्ते में एक बार एक गिलास पानी में मात्र दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर जड़ में डालें। यह नेचुरल फंगीसाइड का काम करता है जिससे जड़ों में फंगस नहीं लगती और पौधा अंदर से मजबूत होता है। 

मंजरी हटाने का सही तरीकाः 
ज्यादातर लोग जानते हैं कि मंजरी बीज हटाने से पौधा घना होता है लेकिन इसे हटाने का भी एक नियम है। मंजरी को कभी भी हाथ से न तोड़ें बल्कि साफ कैंची का इस्तेमाल करें। हाथ से तोड़ने पर पौधे के तने में घाव हो जाता है जिससे इन्फेक्शन का डर रहता है। मंजरी हटाने के बाद उस जगह पर चुटकी भर हल्दी लगा दें इससे पौधा तेजी से नई शाखाएं निकालने लगता है। 

वो सीक्रेट टिप्स जो बहुत कम लोग जानते हैंः 

नमक वाला पानीः 
अगर तुलसी के पत्तों पर काले कीड़े या फंगस दिख रहे हैं तो साधारण नमक के बजाय एप्सम साल्ट का इस्तेमाल करें। आधा चम्मच एप्सम साल्ट एक लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करने से पत्तियां चमकदार और गहरे हरे रंग की हो जाती हैं। 

हवा का संचारः 
गमले की मिट्टी की महीने में कम से कम दो बार हल्की गुड़ाई जरूर करें। अक्सर मिट्टी सख्त हो जाती है जिससे जड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती। गुड़ाई करने से जड़ें सांस ले पाती हैं और पौधा अचानक से बढ़ने लगता है। 

मिट्टी में कंकड़ का इस्तेमालः 
गमले की ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे पत्थर या कंकड़ बिछा दें। यह गर्मियों में मिट्टी की नमी को उड़ने से रोकता है और सीधी धूप से जड़ों को बचाता है। इन छोटे लेकिन जरूरी बदलावों को अपनाकर आप अपनी तुलसी को साल भर हरा-भरा रख सकते हैं। 
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0