पंजाबी सरसों का साग-Sarson Ka Saag

पंजाबी सरसों का साग-Sarson Ka Saag

सर्दियों के सीजन में जहां एक ओर गुनगुनी धूप का मजा ही कुछ ओर है। ऎसे में अगर सुबह का नाश्ता सरसों के साग और पंराठे के साथ हो तो क्या बात है।
सामग्री-
500 ग्राम सरसों के हरे पत्ते
150 ग्राम पालक
100 ग्राम बथुआ
250 ग्राम टमाटर
2-3 हरी मिर्च
2 इंच लंबा अदरक
2 टेबलस्पून सरसों का तेल
2 टेबलस्पून घी
2 चुटकी हींग
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 कप मक्के का आटा
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक।
बनाने की विधि- सरसों पालक व बथुआ के पत्तों को साफ धो लें। पानी निकाल कर काट लें। कुकर में एककाप पानी डाल कर उबाल लें। टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को मिक्की से बारीक पीस लें। कडाही में तेल गर्म करें। 2 चम्मच तेल डालकर मक्के का आटा सुनहरा होने तक भूनें। अलग रखें। अब तेल कडाही में डाल कर गर्म करें। हींग व जीरा डालें। जब चटकने लगे इस मिश्रण में फिर कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं। उबले और पिसे हुए साग को अब भुने हुए मसाले में मिलाएं। आवश्यकता नुसार पानी , भुना हुआ मक्के का आटा व नमक डालकर चलाते हुए पकाएं। एक उबाल दें। 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ताजा मक्खन से सजाएं और मक्के की रोटी, परांठा या चपाती के साथ गरमागरम सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0