वास्तु अनुसार घर में चाबियां रखने के नियम और महत्वपूर्ण संकेत

वास्तु अनुसार घर में चाबियां रखने के नियम और महत्वपूर्ण संकेत

वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी वस्तु की दिशा और उसकी स्थिति का सीधा संबंध घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से होता है। चाबियां जो सुरक्षा नियंत्रण और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं अगर सही जगह न रखी जाएं तो तरक्की के दरवाजे बंद हो सकते हैं।


​चाबियां रखने की सबसे शुभ दिशाएं


​उत्तर-पश्चिम वायव्य कोण : ड्राइंग रूम या प्रवेश द्वार के पास उत्तर-पश्चिम दिशा में की-होल्डर लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। यह दिशा शुभ ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखती है।


उत्तर या पूर्व दिशा: इन दिशाओं में धातु का की-होल्डर लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और नए अवसर प्राप्त होते हैं।


​भूलकर भी न करें ये गलतियां


​दक्षिण-पश्चिम नैरृत्य कोण : इस दिशा में चाबियां रखने से आर्थिक तंगी बेफिजूल के खर्च और घर में तनाव बढ़ता है।


​रसोई और पूजा घर: चाबियों को मंदिर या किचन में रखना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।


​डायनिंग व बेडरूम टेबल: चाबियों को खाने की टेबल या बेडरूम की साइड टेबल पर खुला छोड़ने से बचें।


​चाबियों से जुड़े वास्तु संकेत और सावधानियां


​चाबी का बार-बार गिरना: हाथ से चाबी का बार-बार गिरना निकट भविष्य में किसी वित्तीय नुकसान या बनते काम में रुकावट का संकेत हो सकता है।


​जंग लगी या टूटी चाबियां: घर में कभी भी बंद पड़े ताले जंग लगी या टूटी हुई चाबियां न रखें। यह रुकी हुई प्रगति और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।


लकड़ी का की-होल्डर श्रेष्ठ: प्लास्टिक के स्टैंड की जगह लकड़ी या धातु जैसे पीतल के की-होल्डर का उपयोग करना वास्तु के लिहाज से सबसे फलदायी होता है।


हेमलता शर्मा जयपुर

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0