बालों की खोई चमक लौटाएंगे ये 10 जादुई घरेलू नुस्खे, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें शाइनी हेयर के सबसे आसान सीक्रेट्स

बालों की खोई चमक लौटाएंगे ये 10 जादुई घरेलू नुस्खे, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें शाइनी हेयर के सबसे आसान सीक्रेट्स



​बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों का रूखा और बेजान होना एक आम समस्या बन चुकी है। सुंदर चेहरे के साथ-साथ स्वस्थ और चमकदार बाल भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आप भी महंगे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से परेशान हो चुकी हैं तो आपकी रसोई में ही इसका पक्का इलाज छिपा है। प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा के अनुसार घर पर मौजूद प्रोटीन और प्राकृतिक नमी से भरपूर चीजें आपके बालों को फिर से नया जीवन दे सकती हैं। आइए जानते हैं बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार और मजबूत बनाने के 10 बेहद आसान उपाय।


​नारियल तेल और नींबू का मेल: नारियल तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों में अद्भुत चमक आती है। यह नुस्खा डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी बेहद असरदार है।


​ शहद और गुलाब जल का पोषण: शहद में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर स्कैल्प पर हल्की मालिश करें। शहद में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं इसलिए इसे 10 से 15 मिनट बाद धो लें।


​ एलोवेरा जेल का जादू: विटामिन सी से भरपूर एलोवेरा जेल बालों का सूखापन खत्म करता है। इसे लगाने से स्कैल्प का डैंड्रफ साफ होता है और बाल चमकदार बनते हैं।


​ बादाम तेल और टी ट्री ऑयल: बादाम के तेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से बालों को गहराई से नमी मिलती है और बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।


​ केला और शहद का नेचुरल कंडीशनर: पके केले में शहद मिलाकर बालों की लंबाई पर लगाएं। यह बालों को प्राकृतिक रूप से सीधा और मुलायम बनाने में मदद करता है।

​ आंवला और चाय पत्ती का पानी: आंवला पाउडर को चाय पत्ती के पानी के साथ लोहे के बर्तन में रातभर रखें। इसे लगाने से बाल प्राकृतिक रूप से काले और चमकदार होते हैं।


​दही और अंडे का प्रोटीन पैक: रूखे बालों के लिए अंडे का पीला भाग और ऑयली बालों के लिए सफेद भाग दही में मिलाकर लगाएं। यह बालों को डीप कंडीशनिंग देता है।

​ नारियल पानी और नींबू का स्प्रे: नारियल पानी में थोड़ा नींबू मिलाकर जड़ों से लेकर पूरे बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल हमेशा हाइड्रेटेड और फ्रेश रहेंगे।



​एप्पल साइडर विनेगर से सफाई: बाल धोने के दौरान पानी में थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। यह स्कैल्प को गहराई से साफ करता है और बालों में चमक लाता है।


​चाय पत्ती का पानी: शैम्पू करने के बाद आखिरी में बालों को चाय पत्ती के पानी से साफ करें। इससे बेजान बालों में तुरंत नई रंगत और चमक लौट आती है।

​सुझाव: किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और बेहतर परिणाम के लिए इनका नियमित उपयोग करें।

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0