Relationship Tips: आपकी पार्टनर भी करती है बच्चों जैसी हरकतें, तो बिलकुन न करें कंट्रोल

Relationship Tips: आपकी पार्टनर भी करती है बच्चों जैसी हरकतें, तो बिलकुन न करें कंट्रोल

हर इंसान के अंदर एक बच्चा छिपा होता है, जो कभी-कभी खुलकर हंसना, मस्ती करना और बिना किसी चिंता के पल जीना चाहता है। रिश्तों में भी कई बार पार्टनर ऐसी छोटी-छोटी हरकतें करते हैं, जो बच्चों जैसी लग सकती हैं। जैसे बेवजह शरारत करना, छोटी बातों पर रूठ जाना, अचानक आइसक्रीम खाने की जिद करना या किसी बात पर जोर-जोर से हंसना। कई लोग इन आदतों को अपरिपक्वता समझ लेते हैं और अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी मासूम आदतें रिश्ते में खुशी और ताजगी बनाए रखने में मदद करती हैं। अगर आपकी पार्टनर भी कभी-कभी बच्चों जैसी हरकतें करती हैं, तो उन्हें कंट्रोल करने की बजाय समझने और अपनाने की कोशिश करें।

बच्चों जैसी हरकतें दिखाती हैं कम्फर्ट लेवल
जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के सामने पूरी तरह सहज महसूस करता है, तभी वह अपना असली स्वभाव दिखाता है। बच्चों जैसी शरारतें या मासूम हरकतें इस बात का संकेत हो सकती हैं कि आपकी पार्टनर आपके साथ सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं। वह बिना किसी दिखावे के अपने मन की बात कह पाती हैं और अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करती हैं। यह किसी भी रिश्ते के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जाता है।

रिश्ते में बनी रहती है खुशियां
जिंदगी में जिम्मेदारियां और तनाव पहले से ही काफी होते हैं। ऐसे में अगर रिश्ते में थोड़ी मस्ती और हल्कापन बना रहे, तो दोनों पार्टनर मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं। बच्चों जैसी हरकतें कई बार माहौल को हल्का कर देती हैं और तनाव को कम करने में मदद करती हैं। छोटी-छोटी शरारतें और हंसी-मजाक रिश्ते को बोरिंग होने से बचाते हैं और दोनों के बीच सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं।

बार-बार रोकना रिश्ते पर डाल सकता है असर
अगर आप हर छोटी बात पर पार्टनर को टोकते हैं या उनकी आदतों को बदलने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें लग सकता है कि आप उन्हें वैसे स्वीकार नहीं करते जैसी वे हैं। इससे रिश्ते में दूरी और झिझक पैदा हो सकती है। हर व्यक्ति की अपनी कुछ खास आदतें होती हैं और जब तक वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहीं, तब तक उन्हें अपनाना ही बेहतर होता है। रिश्ते में स्वीकार्यता और सम्मान बहुत जरूरी होता है।

प्यार और समझ से मजबूत होता है रिश्ता
एक मजबूत रिश्ता वही होता है, जहां दोनों पार्टनर एक-दूसरे के व्यक्तित्व को स्वीकार करते हैं। अगर आपकी पार्टनर कभी-कभी बच्चों जैसी बातें करती हैं या शरारतें करती हैं, तो उसमें शामिल होने की कोशिश करें। ऐसे पल बाद में खूबसूरत यादों में बदल जाते हैं। रिश्ते सिर्फ जिम्मेदारियों से नहीं, बल्कि हंसी, मस्ती और भावनात्मक जुड़ाव से भी मजबूत बनते हैं। इसलिए अपने पार्टनर की इन मासूम आदतों को कंट्रोल करने की बजाय उनका आनंद लें और रिश्ते को और भी खुशहाल बनाएं।

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0