Relationship: रिश्तों की प्राइवेसी पार्टनर की ये 5 बातें भूलकर भी परिवार को न बताएं

Relationship: रिश्तों की प्राइवेसी पार्टनर की ये 5 बातें भूलकर भी परिवार को न बताएं

अक्सर हम अपनों के करीब होने के चक्कर में अपने पार्टनर की हर छोटी बड़ी बात परिवार के साथ साझा कर देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ बातें जितनी गुप्त रहें रिश्ता उतना ही मजबूत होता है। जानिए वे कौन सी 5 बातें हैं जो आपको अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। 

पुराने रिश्तों का जिक्र: 
आपके पार्टनर का पास्ट क्या था, उन्होंने पहले किसे डेट किया या उनका ब्रेकअप क्यों हुआ ये बातें परिवार को कभी न बताएं। माता पिता अक्सर पुराने रिश्तों को लेकर जजमेंटल हो सकते हैं जिससे आपके पार्टनर की छवि उनके मन में खराब हो सकती है। 

आर्थिक तंगी या कर्ज की जानकारी: 
यदि आपका पार्टनर किसी वित्तीय संकट या कर्ज से जूझ रहा है तो इसे घर के बड़ों से छिपाकर रखना ही बेहतर है। परिवार वाले भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर आपके पार्टनर को गैर जिम्मेदार मान सकते हैं जो बाद में आपसी मनमुटाव का कारण बनता है। 

परिवार के प्रति उनकी शिकायतें: 

गुस्से या बहस के दौरान पार्टनर कभी कभी आपके परिवार के किसी सदस्य के बारे में बुरा बोल सकता है। अगर आप वही बात परिवार को बताएंगे तो उनके बीच कभी न खत्म होने वाली कड़वाहट पैदा हो जाएगी। याद रखें आप तो पार्टनर को माफ कर देंगे लेकिन परिवार वाले उस बात को नहीं भूलेंगे। 

निजी कमजोरियां और डर: 

हर इंसान के अंदर कुछ डर और कमजोरियां होती हैं जो वह केवल अपने जीवनसाथी को बताता है। इन कमियों को परिवार के सामने उजागर करना पार्टनर के भरोसे को तोड़ने जैसा है। इससे परिवार की नजरों में उनका सम्मान कम हो सकता है। 

बेडरूम और इंटिमेसी के राज: 

शारीरिक संबंध और निजी पलों की बातें पूरी तरह गोपनीय होनी चाहिए। इन बातों को दोस्तों या परिवार के साथ साझा करना न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह आपके रिश्ते की गरिमा को भी खत्म कर देता है। एक सफल रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। परिवार के साथ अच्छे संबंध रखना जरूरी है लेकिन अपने पार्टनर के मान सम्मान की रक्षा करना आपकी पहली जिम्मेदारी है। कुछ सीमाओं का होना रिश्ते को टूटने से बचाता है। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0