पनीर दही बडा का अनोखा स्वाद-Paneer Dahi Bada

पनीर दही बडा का अनोखा स्वाद-Paneer Dahi Bada

दही ब़डे बच्चो और बडो दोनों को खूब पसंद होते है और ये आसानी से घर पर बनाये जा सकते है। हेल्थी और पौष्टिक दही बडे खाने वालो के लिए आज हम बनाना सिखाएंगे पनीर के दही बडे-

सामग्री

पनीर 200 ग्राम, उबले आलू 2, अरारोट 2 टेबल स्पून, तेल-तलने के लिये, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अदरक-कद्दूकस किया हुआ, नमक स्वादानुसार, दही 4 कप, हरी चटनी 1 कप, मीठी चटनी 1 कप, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच, भूना जीरा 2-3 टेबल स्पून काला नमक 2 टेबल स्पून।

विधि
एक प्याले में पनीर को कद्दूकस कर लीजिए और आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिए और अरारोट डाल कर मिला दीजिए। मिश्रण में नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मसल मसल कर गूंथ लीजिये। बडे बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। अब एक कडाही में बडे तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये। मिश्रण से थोडा सा मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें। बडे को गरम तेल में डालिये, 3-4 व़डे बनाकर कढाई में डालिये और बडो को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये। तले हुए बडे किसी प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रख लीजिये। इसी तरह सारे बडे बनाकर तैयार कर लीजिये। अब एक प्लेट में 3-4 पनीर बडे रख दीजिए। इसके ऊपर दही डालें अब इसके ऊपर काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए। अब इसके ऊपर थोडी मीठी चटनी और हरी चटनी डाल दीजिए। अब एक बार फिर से दही और थोडा सा काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए। आपकी पनीर दही बडा चाट तैयार है। स्वाद से भरपूर चटपटी दही बडा चाट परोसिये और खाइये।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0