टेस्टी मोहनथाल से करें मुंह मीठा-Mohanthal

टेस्टी मोहनथाल से करें मुंह मीठा-Mohanthal

सामग्री
400 ग्राम कंडेन्स मिल्क, 200 ग्राम चीनी, 3 कप बेसन, 2 चम्मच दूध केसर, 1 कप घी, घिसे हुए बादाम और पिस्ता।
बनाने की विधि
बेसन और दूध को अच्छी प्रकार से मिला कर सान लीजिये और 30 मिनट के लिये ढक कर किनारे रख दीजिये।
अब पैन लीजिये और उसमें घी गरम कर लीजिये, उसके बाद उसमें बेसन डाल कर 10 मिनट के लिये अच्छी तरह से भूनिये।
मिश्रण को लगातार चलाते हुए उसमें कंडेन्स मिल्क और चीनी मिलाइये। इस मिश्रण को 15 मिनट तक अच्छे से चलाइये और गाढा होने तक पकाइये। उसके बाद इसमें केसर डालिये और पैन को आग से हटा लीजिये। उसके बाद मिश्रण को एक घी लगे हुए प्लेट में डाल लें और फिर ऊपर से घिसे हुए बादाम और पिस्ते डाल दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने मन चाहे आकार में काट कर सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0