महिला दिवस पर रकुलप्रीत ने कहा, हम महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन क्यों मनाएं

महिला दिवस पर रकुलप्रीत ने कहा, हम महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन क्यों मनाएं

मुंबई। अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि इस साल होली पर वह काम में व्यस्त रहेंगी। होली को लेकर अभिनेत्री की योजना पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं होली वाले दिन शूटिंग करने वाली हूं।

वहीं अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, हम बचपन में बहुत ही गंदे तरीके से होली खेलते थे। मैंने नौवीं या दसवीं कक्षा में होली खेलना बंद कर दिया, क्योंकि तब तक आप जान जाते हैं कि इससे कितना पानी बर्बाद होता है। वहीं इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। तब से मैंने सिर्फ सूखी होली खेली है, मैं अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मिलती हूं और ढेर सारी मिठाइयां और तरह-तरह के खाने खाती हूं।

वहीं शेरिल के आठवें फेमिना मिस स्टाईलिस्टा वेस्ट 2020 के दौरान मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में कहा, मैं महिला दिवस पर भरोसा नहीं करती हूं। हम पुरुष दिवस तो नहीं मनाते हैं, तो हम सिर्फ एक दिन महिला दिवस क्यों मनाएं? मेरा मानना है कि हमें हर दिन नारीत्व का जश्न मनाना चाहिए। मेरा मानना है कि हमें अपने आसपास की हर महिला का सम्मान करना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। ऐसा कर हम महिला दिवस और भी बेहतर तरीके से मना सकते हैं। (आईएएनएस)

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0