साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

बिलासपुर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। यह भर्तियां स्काउट एंड गाइड्स कोटे के तहत की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार डाक से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम 25 सितंबर है।

ग्रेड-पे आधार पर रिक्तियां

ग्रेड पे : 1900 रुपये
पद की संख्या : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। या आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो या अप्रेंटसशिप पूरी की हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 साल।

ग्रेड पे : 1800 रुपये
पद की संख्या : 06
योग्यता : 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। या किसी भी ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 31 साल।

सूचना : अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच साल, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्राप्त होगी।

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0