गर्मियों में ताजगी और ठंडक देगा पोमग्रेनेट बीटरूट ड्रिंक, यहां जानिए रेसिपी

गर्मियों में ताजगी और ठंडक देगा पोमग्रेनेट बीटरूट ड्रिंक, यहां जानिए रेसिपी

गर्मियों की तपिश और चिलचिलाती धूप में शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में बाजार के प्रिजर्वेटिव युक्त कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय प्राकृतिक जूस का विकल्प सबसे बेहतर है। 
उदयपुर की जानी-मानी फूड ब्लॉगर श्वेता ईनाणी ने खास तौर पर इस मौसम के लिए एक बेहद पौष्टिक और रिफ्रेशिंग रेसिपी साझा की है- पोमग्रेनेट बीटरूट ड्रिंक। यह न केवल शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है, बल्कि आयरन और विटामिन से भरपूर होने के कारण दिनभर के लिए एनर्जी भी देता है। यहाँ इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विस्तृत विधि दी गई है। 

आवश्यक सामग्री : 
अनार: 2 बड़े (दाने निकले हुए) 
चुकंदर (Beetroot): 1 मध्यम आकार का 
गाजर: 1 नग 
टमाटर: 1 नग 
धनिया पत्ती: एक मुट्ठी (ताजी) 
पुदीना पत्ती: 8-10 पत्तियां 
नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच 
सेंधा नमक: स्वादानुसार 
काला नमक: आधा छोटा चम्मच 
काली मिर्च पाउडर: एक चुटकी 
आइस क्यूब्स: आवश्यकतानुसार 


बनाने की विधि : सबसे पहले गाजर, टमाटर और चुकंदर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इनके छिलके उतारकर इन्हें बारीक टुकड़ों में काट लें ताकि पीसने में आसानी हो। एक मिक्सर जार लें। इसमें अनार के दाने, कटे हुए चुकंदर, गाजर और टमाटर डालें। साथ ही इसमें ताजी धनिया पत्ती और पुदीने की पत्तियां भी मिला दें। मिक्सर को चलाकर एक स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें। यदि मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाया जा सकता है। तैयार मिश्रण को एक बड़ी छलनी की मदद से एक बाउल में अच्छे से छान लें। चम्मच से दबाकर सारा रस निकाल लें ताकि रेशे अलग हो जाएं। अब इस तैयार जूस में स्वादानुसार सेंधा नमक, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। ऊपर से एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें। 

सर्विंग सुझाव : 

तैयार पोमग्रेनेट बीटरूट ड्रिंक को कांच के गिलासों में डालें। इसमें आवश्यकतानुसार आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े) डालें। इसे पुदीने की ताजी पत्ती से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

इस ड्रिंक के फायदे: 

एनीमिया में राहत: अनार और चुकंदर का मेल शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है। 

त्वचा के लिए वरदान: गाजर और टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर नैचुरल ग्लो लाते हैं। 

पाचन में सुधार: पुदीना और काला नमक गर्मियों में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। 
इस समर सीजन आप भी श्वेता ईनाणी की इस स्पेशल रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0