ब्यूटी एक्सपर्ट योगिता के इन खास घरेलू नुस्खों से घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग और पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार

ब्यूटी एक्सपर्ट योगिता के इन खास घरेलू नुस्खों से घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग और पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार

आज के दौर में चमकती त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है लेकिन पार्लर के महंगे खर्च हर कोई नहीं उठा सकता। आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं। बॉडी पॉलिशिंग का सही तरीका न केवल त्वचा को साफ करता है बल्कि उसे अंदर से पोषण भी देता है। 

पहला चरण क्लींजिंग का है। इसकी शुरुआत गुनगुने पानी से नहाकर करें। इसके बाद पूरे शरीर पर दही लगाकर पांच मिनट तक मसाज करें। दही के प्राकृतिक गुण त्वचा की गहराई तक सफाई कर उसे नरम बनाते हैं। 

दूसरा चरण एक्सफोलिएशन का है। डेड स्किन को हटाने के लिए एक खास स्क्रब हैं जिसमें चावल का आटा एलोवेरा जेल और पिसा हुआ पुदीना शामिल है। इसे शरीर पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। यह त्वचा को तुरंत स्मूथ बनाता है। 

तीसरा चरण मॉइस्चराइजिंग का है। स्क्रब के बाद त्वचा को नमी देना जरूरी है। इसके लिए नारियल तेल या जैतून के तेल से मालिश करें। यह मसाज रक्त संचार को बढ़ाती है और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाती है। 

चौथा चरण बॉडी पैक का है। चंदन पाउडर हल्दी शहद और कच्चे दूध का मिश्रण तैयार करें। इस पैक को पूरे शरीर पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। यह मिश्रण त्वचा की रंगत को निखारने और टैनिंग दूर करने में सबसे ज्यादा असरदार है। 

पांचवां चरण फाइनल ग्लो का है। अंत में एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल के मिश्रण को पूरे शरीर पर लगाएं। इसके बाद गुलाब जल का स्प्रे करने से त्वचा में दिनभर ताजगी बनी रहती है। 

ब्यूटी एक्सपर्ट योगिता के स्टाइलिश टिप्सः 
बॉडी पॉलिशिंग के बाद हमेशा ढीले और आरामदायक सूती कपड़े पहनें ताकि त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। 

उपचार के तुरंत बाद किसी भी तेज गंध वाले डियो या केमिकल साबुन का प्रयोग न करें वरना त्वचा पर जलन हो सकती है। 

रात को सोने से पहले यह प्रक्रिया करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि रात में त्वचा खुद को बेहतर तरीके से रिपेयर करती है। 

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें ताकि पॉलिशिंग का निखार लंबे समय तक बना रहे।

ृ हेमलता शर्मा,  जयपुर

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0