पेरेंटिंग का परफेक्ट टाइम टेबल : जानें किस उम्र में बच्चे को सिखाएं कौन सी आदत

पेरेंटिंग का परफेक्ट टाइम टेबल : जानें किस उम्र में बच्चे को सिखाएं कौन सी आदत

​बच्चों की परवरिश करना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन अक्सर पैरेंट्स इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि बच्चे को कौन सी आदत किस उम्र में सिखानी चाहिए। कई बार समय से पहले उम्मीदें पालने से बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ने लगता है। 

पेरेंटिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार हर बच्चे के सीखने और मानसिक विकास की एक निश्चित उम्र होती है। अगर हम उनकी ग्रोथ के हिसाब से सही समय पर सही कदम उठाएंगे तो बच्चे बिना किसी तनाव के बेहतर ढंग से चीजें सीख सकेंगे। ​

आइए जानते हैं  एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों से जुड़ी हर आदत की सही उम्र क्या है:

अकेले सुलाने की उम्र 7 साल के बाद: 

बच्चों को बहुत जल्दी अलग कमरे में सुलाने का दबाव न बनाएं। आमतौर पर 7 साल की उम्र के बाद बच्चे भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं और अकेले सोने में सुरक्षित महसूस करते हैं। ​ 

एक जगह टिककर बैठना 5 से 6 साल : 

इससे कम उम्र के बच्चों का ध्यान एक जगह ज्यादा देर नहीं टिकता। वे खेल-कूद के जरिए सीखते हैं इसलिए पढ़ाई के दौरान उनके बार-बार उठने पर गुस्सा करने के बजाय उन्हें छोटे-छोटे ब्रेक्स देकर पढ़ाएं। ​

सामान समेटना 3 से 4 साल : 

इस उम्र में बच्चे आसान बातें समझने लगते हैं। खेल खत्म होने के बाद उन्हें खिलौने वापस जगह पर रखने की आदत डालें। शुरुआत में उनके साथ मिलकर काम करें और तारीफ करके उनका हौसला बढ़ाएं। ​

चीजें शेयर करना 4 से 5 साल : 

अगर छोटा बच्चा अपनी चीजें दूसरों को नहीं देता तो उसे स्वार्थी न समझें। 4-5 साल की उम्र में वे दूसरों की भावनाएं समझने लगते हैं यही समय उन्हें मिल-बांटकर चीजें इस्तेमाल करना सिखाने का है। ​

होमवर्क में आत्मनिर्भरता 7 से 8 साल: 

इस उम्र में बच्चे जिम्मेदार होने लगते हैं। उनके होमवर्क के लिए हर वक्त साथ बैठने के बजाय उन्हें खुद कोशिश करने दें ताकि उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ सके। ​ परवरिश के इस सफर में सब्र रखना सबसे जरूरी है। बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से बढ़ने का मौका देकर ही हम उन्हें एक समझदार इंसान बना सकते हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0