Parenting Tips: लोगों के बीच एंब्रेस कर देता है बच्चा, तो पेरेंट्स फॉलो करें ये तरीके

Parenting Tips: लोगों के बीच एंब्रेस कर देता है बच्चा, तो पेरेंट्स फॉलो करें ये तरीके

कई बार ऐसा होता है की माता-पिता बच्चों को कितना समझाते हैं फिर भी वह अपनी आदत नहीं छोड़ते हैं। कुछ बच्चों को दूसरे लोगों के सामने जिद करते हुए देखा जाता है ऐसे में पेरेंट्स को एंबर्रासिंग फील होता है। ऐसा तब सही नहीं लगता जब आप किसी पब्लिक प्लेस पर होते हैं। जब बच्चा पब्लिक प्लेस पर शैतानी करने लगता है तो खुद को भी शर्मिंदगी महसूस होती है। माता-पिता अपने बच्चों की इस आदत को छुड़ाने के लिए कुछ खास टिप्स को फॉलो कर लीजिए। अगर आपका बच्चा भी हद से ज्यादा शैतान होता जा रहा है तो यह टिप्स आपके काम आएंगे।

शांति से बात करें
बच्चे से शांति से बात करें और उन्हें समझाएं कि उनका व्यवहार सही नही है। बच्चे को सुनने का मौका दें और उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी बात समझ रहे हैं।

कारण जानें

बच्चे के नखरे दिखाने का कारण जानने की कोशिश करें। शायद वे थके हुए, भूखे या परेशान हों। बच्चे की जरूरतों को समझने से आप उन्हें बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं।

दूसरों की नजरों से बचें
अगर संभव हो तो बच्चे को दूसरों की नजरों से बचाएं, ताकि वे और अधिक परेशान न हों। बच्चे को अकेले में बैठाकर बात करें और उन्हें समझाएं। इस तरह से जब लोगों की नजर आपके बच्चे की हरकत पर नहीं पड़ेगी तो आप इंसल्ट होने से बचेंगे।

पॉजिटिव
अगर बच्चा शांत होता है और अच्छा व्यवहार करता है, तो उन्हें पॉजिटिव रीनफोर्समेंट दें, जैसे कि कोई छोटा गिफ्ट। इससे बच्चे को अच्छा महसूस होगा और वे अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित होंगे।

होमवर्क करें
अगर बच्चा बार-बार नखरे दिखाता है, तो होमवर्क करें और उनके व्यवहार को सुधारने के लिए कोई प्लानिंग बनाएं। बच्चे के व्यवहार को समझने और सुधारने में समय लगता है, इसलिए पेसेंस रखें।

पेशेवर की मदद

अगर बच्चे का व्यवहार बार-बार और गंभीर है, तो पेशेवर मदद लें, जैसे कि चाइल्ड प्साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर। पेशेवर मदद से बच्चे के व्यवहार को सुधारने में मदद मिल सकती है।

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0