बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट बनने का मौका 31 जुलाई तक करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट बनने का मौका 31 जुलाई तक करें आवेदन

​अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक बड़े पद पर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा BOB आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। बैंक ने असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट AVP के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 पदों को भरा जाएगा जो कि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगे।

​महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जुलाई 2026
​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
​आवेदन शुल्क सामान्य OBC  EWS : 850 रुपये
आवेदन शुल्क SC ST  PWD  महिलाएं : 175 रुपये

​पदों का विवरण और जरूरी योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसके लिए 27 से 40 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है:

​डाटा एनालिस्ट डाटा साइंटिस्ट: कंप्यूटर साइंस आईटी डाटा साइंस स्टैटिक्स या मैथ्स में डिग्री डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 8 साल का अनुभव आवश्यक है।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन BE  BTech  MBA को प्राथमिकता और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 5 साल के अनुभव के साथ कुल 8 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

​एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट: ग्रेजुएशन की डिग्री और एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में 5 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
​बिजनेस एनालिस्ट: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और बिजनेस फाइनेंस या फाइनेंशियल सर्विसेज में 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
​चयन प्रक्रिया और पोस्टिंग
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग ऑनलाइन परीक्षा साइकोमेट्रिक टेस्ट ग्रुप डिस्कशन GD और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चुने गए प्रोफेशनल्स की नियुक्ति मुख्य रूप से मुंबई में की जाएगी।
​ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर Current Opportunities सेक्शन में इस वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें। वहां अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद जरूरी दस्तावेज फोटो  20kb-50kb और सिग्नेचर 10kb-20kb अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0