
न्यूमेरोलॉजी करियर गाइडेंस क्या आपकी जन्मतिथि में छुपा है करोड़पति बिजनेसमैन या बड़े अफसर बनने का राज जानिए अपना परफेक्ट प्रोफेशन
आज के दौर में हर इंसान दिन-रात मेहनत कर रहा है, लेकिन सफलता का स्वाद हर किसी को एक जैसा नहीं मिलता। कोई बहुत कम उम्र में ही बड़ा बिजनेस खड़ा कर लेता है तो कोई सालों तक नौकरी में प्रमोशन के लिए संघर्ष करता रहता है। अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इसके पीछे केवल आपकी मेहनत नहीं बल्कि आपकी जन्मतिथि से जुड़ी नंबर एनर्जी काम करती है।
अंक ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि मूलांक व्यक्ति कीक्षम फैसले लेने की क्षमता रिस्क फैक्टर और करियर की पसंद को गहराई से प्रभावित करता है। कई बार लोग गलत प्रोफेशन चुनकर सालों परेशान रहते हैं जबकि अपनी एनर्जी के अनुसार सही क्षेत्र चुनते ही उनकी तरक्की की रफ्तार दोगुनी हो जाती है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के हिसाब से कौन सा करियर आपको सबसे ज्यादा नाम और पैसा दिला सकता है।
मूलांक 1 लीडरशिप और सरकारी ऊंचे पद
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1 10 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 है। इस नंबर का स्वामी सूर्य है। ऐसे लोगों में जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये दूसरों के अधीन काम करने के बजाय खुद बॉस बनना पसंद करते हैं।
बेस्ट करियर इनके लिए प्रशासनिक सेवाएं राजनीति मैनेजमेंट खुद का स्टार्टअप मीडिया हेड या मोटिवेशनल स्पीकर बनना सबसे बेहतरीन साबित होता है।
मूलांक 2 क्रिएटिविटी और इमोशनल इंटेलिजेंस
जिन लोगों का जन्म 2 11 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है जिसका संबंध चंद्रमा से है। ये लोग बेहद संवेदनशील, कल्पनाशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं।
बेस्ट करियर
इनके लिए काउंसलिंग टीचिंग राइटिंग एक्टिंग इंटीरियर डिजाइनिंग मानव संसाधन यानी एचआर और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा सफलता देते हैं।
मूलांक 3 और 5 नॉलेज वेल्थ और दमदार कम्युनिकेशन
मूलांक 3 यानी किसी भी महीने की 3 12 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग ज्ञान और अनुशासन के धनी होते हैं। इनके लिए शिक्षा बैंकिंग कानून फाइनेंस और कंसल्टेंसी के क्षेत्र सर्वोत्तम हैं।
वहीं मूलांक 5 यानी 5 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। वर्तमान डिजिटल युग में इस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा सफल हो रहे हैं। ये लोग मार्केटिंग सेल्स डिजिटल मीडिया ट्रेडिंग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएशन में तेजी से पैसा और नाम कमाते हैं।
मूलांक 4 6 और 8 रिसर्च लग्जरी और सिस्टम से सफलता
मूलांक 4 यानी 4 13 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग लीक से हटकर सोचते हैं। ये टेक्नोलॉजी साइंटिफिक रिसर्च इंजीनियरिंग और डेटा एनालिसिस में कमाल करते हैं।
मूलांक 6 यानी 6 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का स्वामी शुक्र है। ये लोग ग्लैमर फैशन ब्यूटी म्यूजिक इंटीरियर डिजाइन लग्जरी और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में अपना परचम लहराते हैं।
मूलांक 8 यानी 8 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का संबंध शनि से है। इन्हें सफलता थोड़ी देर से मिलती है लेकिन वह स्थाई होती है। ये लोग रियल एस्टेट कानून जज अकाउंटिंग और बड़े संगठनों में ऊंचे पदों पर बैठते हैं।
मूलांक 7 और 9: लीक से हटकर सोच और असीमित साहस
मूलांक 7 यानी 7 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग गहरे चिंतक होते हैं। इन्हें रहस्य अध्यात्म कोडिंग साइकोलॉजी और एडवांस्ड रिसर्च आधारित क्षेत्रों में महारत हासिल होती है।
मूलांक 9 यानी 9 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का स्वामी मंगल है। ये लोग असीमित ऊर्जा और साहस से भरे होते हैं। इनके लिए सेना पुलिस स्पोर्ट्स फिटनेस सर्जरी और फायर सर्विस जैसे साहसिक प्रोफेशन सबसे बेस्ट माने जाते हैं।
करियर प्लानिंग में क्यों बढ़ रहा है न्यूमेरोलॉजी का ट्रेंड
आज की युवा पीढ़ी में जॉब बदलने और करियर को लेकर असंतोष का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि अब लोग पारंपरिक करियर काउंसिलिंग के साथ-साथ न्यूमेरोलॉजी आधारित करियर गाइडेंस की मदद ले रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि केवल मूलांक के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। आपकी व्यक्तिगत मेहनत स्किल शिक्षा और रुचि भी उतनी ही मायने रखती है। लेकिन जब आपकी नेचुरल एनर्जी और आपका काम एक दिशा में होते हैं तो सफलता मिलना तय हो जाता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...






