जन्मांक-7: क्या कहते है आपका व्यक्तित्व

जन्मांक-7: क्या कहते है आपका व्यक्तित्व

परिवर्तन आपको प्रिय है तथा नित्य नवीनता के समर्थक हैं आप। जल आपको अत्यधिक प्रिय है। नए-नए स्थानों की खोज, यात्रा, तीर्थाटन, सामुद्रिक व हवाई यात्रा व ललितकलाओं में गहरी रूचि व पैठ रखते हैं। जरूरत से अधिक इन चीजों पर खर्च करते हैं। आपके अन्दर हर अनजाने व्यक्ति के मन का भेद जान लेने की क्षमता है। कल्पना शक्ति की प्रबलता के कारण आप व्यवसाय संबंधी शानदार योजनाएं बना लेते हैं और ये योजनाएं कभी असफल भी नहीं होतीं। साहित्य, संगीत, ललितकला या चित्रकला में आप ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0