अब प्यार करना इतना आसान नहीं

अब प्यार करना इतना आसान नहीं

प्रेम रोग के लक्षण इश्क की पतंग ऊंची उडाने के चक्कर में फंसे पतिदेव का व्यवहार बदलेगा। पत्नी को वह कभी बेवजह बहुत खुश नजर आएंगे। कभी टेंशन और चिडचिडे से। प्रेमिका का व्यवहार इन जनाब का मूड निर्धारित करने लगता है। उस की पसंदनापसंद के अनुरूप जीने का प्रयास शुरू हो जाता है। अपनी सपनों की रानी का दिल जीतने के प्रयास करना जरूरी हो जाता है। वजन, खास कर के तोंद कम करने के लिए घूमना व व्यायाम करना दिनचर्या में शामिल हो जाएगा। अपने डौले चेक करते हुए दिन में कई बार पत्नी उन्हें पकड सकती है। उनकी प्रेमिका की पसंद अब उनका वार्डराब निर्धारित करेगी। नए रंग और नए स्टाइल में खुद को आकर्षक बनाने का पतिदेव का प्रयास पत्नी सहित बाकी लोगों को ना जंचे तो भी वह उसे बदलेंगे नहीं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0