
बालकनी बनेगी अब हरी भरी ज़मीन नहीं तो न लें टेंशन पुराने टायरों से बनाएं स्मार्ट वर्टिकल किचन गार्डन
अगर आपको घर पर ताज़ी और रसायन मुक्त सब्जियाँ उगाने का शौक है लेकिन ज़मीन या ज़मीन पर जगह की कमी आपको रोक रही है तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपके घर के कोने या गैराज में पड़ा एक बेकार पुराना टायर आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। सही तकनीक और थोड़ी सी रचनात्मकता की मदद से आप कम जगह और कम बजट में अपना मनपसंद किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं।
इस अनोखे और टिकाऊ तरीके से आप खीरा लौकी करेला तोरई और सीताफल जैसी बेल वाली सब्जियाँ आसानी से उगा सकते हैं।
टायर को ऐसे बनाएं सुपर पॉट
सबसे पहले किसी पुराने टायर को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। यदि आप अपनी बालकनी या छत को सुंदर रूप देना चाहते हैं तो टायर को बाहर से ब्राइट ऑयल पेंट जैसे पीला लाल या हरा से रंग दें। इससे यह पौधों का गमला कम और एक आकर्षक डेकोरेशन पीस ज़्यादा लगेगा।
सही जगह और मिट्टी का चुनाव
धूप टायर को घर या बालकनी के ऐसे कोने में रखें जहाँ रोज़ाना कम से कम ४ से ५ घंटे की सीधी धूप आती हो। बेल वाली सब्जियों के विकास के लिए अच्छी धूप बेहद ज़रूरी है।मिट्टी का मिश्रण सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद कोकोपीट और जैविक वर्मीकंपोस्ट मिलाकर हल्का और पोषण से भरपूर मिश्रण तैयार करें।
ड्रेनेज जल निकासी टायर के नीचे अतिरिक्त पानी निकलने के लिए छोटे छेद या जल निकासी का सही इंतजाम करें ताकि पौधों की जड़ें सड़ें नहीं।
वर्टिकल गार्डनिंग ऊपर की ओर बढ़ाएं बेलें
कम जगह में ज़्यादा पैदावार लेने का सबसे बड़ा राज है ऊर्ध्वाधर बागवानी।
जब बीज अंकुरित होकर बेल बनने लगे तो उसे ज़मीन या फर्श पर फैलाने के बजाय बांस की खपच्चियों लकड़ी की डंडियों या नायलॉन की जाली का सहारा दें।
जैसे जैसे बेल बढ़े उसे धीरे धीरे इस जाली या डंडी पर लपेटते रहें। इससे बेल हवा में ऊपर की ओर फैलेगी और आपकी बालकनी या छत का फर्श पूरी तरह खाली रहेगा।
किचन गार्डन के लिए स्मार्ट टिप्स
वेस्ट से बेस्ट जैविक पोषण पौधों में रासायनिक खाद के बजाय रसोई से निकलने वाले गीले कचरे जैसे केले के छिलके और प्रयुक्त चाय पत्ती से बनी जैविक खाद डालें।कीटों से बचाव बेलों को कीड़ों से बचाने के लिए रासायनिक दवाइयों के स्थान पर नीम के तेल में थोड़ा सा पानी मिलाकर हफ्ते में एक बार स्प्रे करें।
मल्टी क्रॉपिंग बेल के चारों तरफ खाली बची मिट्टी में आप धनिया पुदीना या हरी मिर्च जैसे छोटे पौधे भी लगा सकते हैं।
बेकार पड़े टायरों का यह रीसाइक्लिंग विचार न केवल पर्यावरण को बचाएगा बल्कि आपको हर मौसम में घर की उगी हुई ताजी और सेहतमंद सब्जियां भी देगा।
हेमलता शर्मा जयपुर
#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!






