स्टीम्ड लौकी कोफ्ता करी नया स्वाद

स्टीम्ड लौकी कोफ्ता करी नया स्वाद

इस बार हम आपकी हैल्थ का ध्यान रखते हुए स्टीम्ड लौकी कोफ्ता करी को लेकर आये हैं।

सामग्री
कद्दूकस की लौकी 1 कप
बेसन 1/4 कप
गेहूं का आटा 3 बडा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटा अदरक हरी मिर्च 2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
खाने वाला सोडा चुटकी भर और नमक 1/2 छोटा चम्मच।

ग्रेवी की सामग्री-
ब्लांच करके तैयार टमाटर प्यूरी 1 कप, धनिया पाउडर 2 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, देगी मिर्च 1 छोटा चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट 2 छोटा चम्मच, मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, प्याज का पेस्ट 2 बडा चम्मच, कॉर्नफ्लोर 1 बडा चम्मच, गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच, सजावट के लिए बारीक कटा हरा धनिया 1 बडा चम्मच।

बनाने की विधि- कद्दूकस की लौकी में आधा चम्मच नमक लगाकर 15 मिनट रख दें। लौकी के पानी को दोनों हाथों से कसकर निचोडें। इसमें कोफ्ते की उपरोक्त लिखी सामग्री मिलाकर लगभग 8 कोफ्ते बनायें। इनको भाप में 10-15 मिनट तक पकायें। ऎ नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करके ग्रेवी का मसाला धीमी गैस पर भूनें। कॉर्नफ्लोर और हरा धनिया मसाले में नहीं पडेगा। मसाला भुन जाये तो दो कप पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर उबालें। इस ग्रेवी में स्टीम्ड कोफ्ते डालकर 5 मिनट ढक दें। हरा धनिया डालकर सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0