अब झटपट बढ सकते हैं नाखून

अब झटपट बढ सकते हैं नाखून

हर लडकी या महिला की यही इच्छा होती है कि उसके नाखून खूबसूरत आकार में सजे-संवरे और साफ-सुथरे हों, इसके लिए वह समय-समय पर इन्हें काटकर, सही आकार देकर उन्हें नेल पॉलिश करके सजाती, संवारती रहती हैं। कटे-फटे छोटे-छोटे और बेडौल नाखून अच्छे नहीं माने जाते हैं। अत: जिन महिलाओं के नाखून अकसर टूट जाते हैं या छोटे होते हैं, उनके लिए नकली नाखूनों का भी इजाद हो चुका है, लेकिन नकली नाखूनों की यह अवधारणा पश्चिमी दुनिया में ही अधिक प्रचलित है, जो देखने में काफी कुछ असली से लगते हैं, इन्हें गोंद से चिपकाया जाता है।

नेल कल्चर वह तकनीक है, जिसमें कुछ ही घण्टों में आपके नाखून इच्छित आकार और लम्बाई में बढ जाते हैं। पश्चिमी देशों में यह तकनीक काफी लोकप्रिय है, कुछ रासायनिक पदाथो के प्रयोग से नाखूनों की लम्बाई और आकार को इच्छित रूप दिया जा सकता है, जो देखने में सिर्फ असली ही नहीं लगते, जिनकी मजबूती भी आपके अपने नाखूनों की तरह होती है।

नेल कल्चर में एक्रिलिप पाउडर और द्रव पदार्थो की मदद से यह काम दिया जाता है। इस प्रक्रिया में आधे से डेढ-दो घण्टे का समय लगता है। लेकिन यह देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। मजबूती और काम दोनों के लिहाज से बिल्कुल प्राकृतिक लगते हैं। नेल कल्चर द्वारा तैयार यह नाखून अमूमन 5-6 माह तक आराम से चल जाते हैं।

आजकल महिलाएं नाखूनों के टिप या शीर्ष पर नकली नाखूनों का भी यूज करती हैं, जो अपेक्षाकृत अधिक स्थाई प्राकृतिक और खूबसूरत लगते हैं। यह विधि उन महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमन्द है, जिनके नाखून बढते ही नहीं हैं या जल्दी घिसते और टूटते हैं। कुछ लोगों के साथ दिक्कत होती हैं कि उनके नाखूनों का आकार बहुत बेडौल या बेढंगा है, ऎसे नाखूनों में भी यह तकनीक कारगर साबित होती है। कई बार देखने में आता है कि सगाई या शादी का अवसर पास है और अचानक भावी वधू के एक या दो नाखून टूट गए, अत: मजबूरी में उसे सारे नाखून काटने पडते हैं। ऎसे में मौकों पर ऑप्शन के रूप में इस तकनीक का सहारा लिया जा सकता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0