Monsoon Home Decor: मानसून में इस तरह सजाएं घर, देखभाल का आसान तरीका

Monsoon Home Decor: मानसून में इस तरह सजाएं घर, देखभाल का आसान तरीका

बरसात का मौसम आते ही महिलाओं को परेशानी होने लग जाती है। घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है ऐसे में साफ सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में घर में कई तरह की परेशानियां लगी रहती है गंदगी धूल मिट्टी अधिक होने लग जाती है। ऐसे में आपको सफाई के तरीके के बारे में बताया जाएगा जिससे कि आप मानसून से पहले घर की देखभाल करें। कई बार ऐसा होता है कि घर में छत पर छेद होता है इसकी वजह से पानी टपकने लगता है इन सभी परेशानियों से निपटना जरूरी है।

छत नालियां
मानसून के समय में सबसे ज्यादा परेशानी छत और नालियों से होती है क्योंकि इन दोनों ही जगह पर अगर पानी ठहर जाए तो डेंगू जैसी बीमारी का खतरा बन जाता है। मानसून आने से पहले आपको अपनी छत और नालियों की मरम्मत कर लेनी चाहिए।

दीवार और खिड़कियां
मानसून से पहले घर की दीवार और खिड़कियों पर भी खास ख्याल देना चाहिए क्योंकि मानसून में होने वाली बरसात की वजह से दीवारों में दरार आने लग जाती है। इसके अलावा खिड़कियों में मजबूत पॉलिथीन लगा दीजिए जिससे कीड़े मकोड़े घर के अंदर नहीं आ पाएंगे। मानसून के समय में बरसाती कीड़े घर में घुसते हैं और परेशान कर देते हैं।

वायरिंग
मानसून से पहले आपके घर की वायरिंग भी ठीक तरीके से कर लेनी चाहिए क्योंकि इस मौसम में बरसात होते हैं जिसकी वजह से स्विच बोर्ड में करंट भी आ सकता है। आपको खुले तारों की मरम्मत कर लेनी चाहिए उन्हें कवर कर देना चाहिए ताकि करंट पास ना हो।

फर्नीचर
मानसून के समय में फर्नीचर का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है इस मौसम में लकड़ी के फर्नीचर में सीलन आ जाती है जिसकी वजह से यह जल्दी टूटने लग जाते हैं। ऐसे में आपको बालकनी या छत पर फर्नीचर को नहीं रखता है।

अलमारी
बरसात के मौसम में घर की सजावट पर खास ख्याल रखें घर की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखें ताकि शीला ना आए। अलमारी में कपड़े और किताबें रखी होती है मानसून के समय में इनमें सीलन लग सकती है इसलिए अलमारी को सुरक्षित जगह पर रखें।

#क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0