इन बातों से नाराज हो जाते है पुरुष, ऐसे रखे ख्याल तो बढ़ता जाएगा प्यार

इन बातों से नाराज हो जाते है पुरुष, ऐसे रखे ख्याल तो बढ़ता जाएगा प्यार

यह बात हम सभी जानते है कि एक औरत और मर्द का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। कई बार देखा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को समझ नहीं पाते जो आपसी लडाई का कारण बनता है। अगर बात महिलाओं की करें तो उन्हें अपना रिश्ता निभाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पडता है। महिला को बताए जाने वाले यह टिप्स जो उन्हें पुरूष की मानसिकता को समझने में मदद करेंगे।

अक्सर देखा जाता है कि आदमी कभी यह बात पसंद नहीं करते कि उनकी महिला मित्र किसी दूसरे पुरूष के साथ बातें करें। वे महिला मित्र को ऎसा करते देखते हैं तो उन्हें जलन होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। पुरूष की उम्र कितनी भी हो जाए लेकिन मां के लिए उसकी जिंदगी में एक खास जगह रहती है। इस बात का ध्यान रखें कि आप उसके सामने उसकी मां को कुछ न कहें।

वह अक्सर आरोप लगाते हैं कि महिलाएं गॉसिप ज्यादा करती हैं और इससे समय बर्बाद होता। इसके साथ ही वे ये भी कहेंगे कि उन्हें गॉसिप करना पसंद नहीं है। लेकिन सच्चाई ये है कि वे ऎसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि उन्हें ऎसा करना अच्छा लगता है। इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

हर पुरूष में इगो होती है। वह चाहते हैं कि महिलाएं उनकी इज्जत करें। घर के काम के लिए आप उन्हें बार-बार मनाएं। आप उनसे अपने तरीके से काम करवाने की कोशिश न करें। हो सकता है कि वे इस बात का बुरा मान जाएं। उनके साथ हमेशा अपनी रिलेशनशिप को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

पुरूष हमेशा चाहते हैं कि आप उनकी हां में हां मिलाएं। मूवी, कपडे, फूड या फिर उनकी हॉबी हो, वे चाहते हैं कि आप हमेशा उन्हें पसंद करें तो जरा उनकी पसंद का ध्यान रखें।


पुरूष अपने एक्शन से ही अपना प्यार दर्शाते हैं। हो सकता है कि वे कुछ ऎसा करें कि जिससे आप उनकी ओर ध्यान दें या फिर वे आपसे बात करने की कोशिश करें। हो सकता है कि शुरूआत में आप इन बातों से चिढे लेकिन धीरे-धीरे आप उनकी भावनाओं को समझने लगेंगी।


वो हमेशा दूसरी महिला को चेक करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वो आपके साथ रोमांटिक मूड में ही क्यों न हों लेकिन आप इन बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0