मसालेदार बैंगन

मसालेदार बैंगन

सागग्री:- छोटे बैगन 14, कुकिग
आइल स्टफिंग के लिए:- 30 ग्राम चना दाल, 30 ग्राम मूंगफली दाना, 30 ग्राम नारियल छिला और कसा हुआ, 30 ग्राम तेल, साबुत धनिया 2 बडे चम्मच, जीरा 1 बडा चम्मच, 4 लालमिर्च सूखी ।
तलने के लिए:- कुकिंग आइल 3 बडे चम्मच, 3/4 छोटा चम्मच राई, 10 कढी पत्ते, 150 ग्राम प्याज, लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, इमली का रस 30 मि.ली, धनिया पाउडर 1 बडा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, नारियल का पेस्ट 2 बडे चम्मच, गुड किसा हुआ 15 ग्राम। बैंगन को पहले धोकर सुखा ले ओर इन पर 2-3 जगह चीरा लगा लें।
फिंलिग:- चने की दाल और लाल मिर्च को पहले धो ले और गीले कपडे से पौछ लें । अब गर्म करके पहले सारी सामग्री को धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद इन्हे अच्छी तरह से मिक्सी में चला लें। फिर इसमें 2 चम्मच पानी डालकर एक स्मूक पेस्ट बना ले। अब इन्हें समान 24 हिस्सों में बांट लें।
स्टफिंग के लिए:- कडाही में तेल गर्म करके उसमें स्टफड बैंगन डालकर तब तक डीप फाई करे जब तक वह बिल्कुल नये न हो जाएं।
इमली का मिकसर:- इसे बर्तन में डाले फिर उसमें धनिया, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, व 1/2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाये।
विधि:- कडाही में पहले तेल गर्म कर ले, फिर उसमें राई व कढी पत्ता डालकर फूटने तक हिलाएं। अब प्याज डाले और सुनहरा रंग होने तक भूने, अदरक और लहसुन डाले फिर भूने । फिर इसमें इमली का पानी डालें। उबाल आने पर नारियल का पेस्ट डाले। दोबारा उबाले । आंच धीमी करे और पानी सोख लेने तक गर्म करे। अब आंच बढाकर तब तक भूने जब तक तेल न छोडने लगे। अब इसमें बैंगन डाले। नमक व गुड मिलाए और 2-3 बार धीरे से हिलाते रहें ताकि बैंगन न टूटे। बैगनों को निकाल कर धागे तोड ले और वापस ग्रेवो में डालकर इन्हें दोबारा अच्छी तरह हिलाए अब इसे गैस से उतार कर सीजनिंग के लिए एडजस्ट करे। सर्व करने के लिए:- इसे नारियल से सजाए और चावल के साथ गर्मागर्म परोसे।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0