मल्लिका शेरावत ने प्रशंसकों संग साझा किए डायट और फिटनेस टिप्स

मल्लिका शेरावत ने प्रशंसकों संग साझा किए डायट और फिटनेस टिप्स

अपने खान-पान के बारे में अभिनेत्री ने बताया, मैं हमेशा से ही शाकाहार थी और पिछले दस सालों से मैं वेगन (पशुओं से प्राप्त किसी भी खाद्य सामग्री का उपयोग न करना) हूं। मैं दुग्ध उत्पादों का भी इस्तेमाल नहीं करती हूं। खान-पान की मेरी शैली बेहद ही साधारण है, ज्यादातर मैं घर का खाना खाती हूं। मुझे लगता है कि यह सबसे स्वास्थ्यवर्धक चीज है। मेरा मानना है कि हमारे दादा-दादी या नाना-नानी असली भोज्य पदार्थो का इस्तेमाल करते थे जिनमें पोषण की भरपूर मात्रा होती थी। अब तो बस प्रदूषण और कीटनाशक ही है, खाने की गुणवत्ता भी कम हो गई है, ऐसे में हम जो कुछ भी खाते हैं उसमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

मल्लिका ने अंत में अपने प्रशंसकों के लिए कहा कि एक स्वस्थ शरीर और मन के लिए कसरत बेहद जरूरी है। आप इसे कभी भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप इसे कल से करने की सोच रहे हैं, तो आज ही करना शुरू कर दें। (आईएएनएस)

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0