
Makeup Tips: कॉलेज गर्ल्स ऐसा रखें अपना मेकअप लुक, दिखेंगी स्टाइलिश
कॉलेज लाइफ हर लड़की के लिए बेहद खास होती है। इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ स्टाइल और पर्सनैलिटी पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। कई कॉलेज गर्ल्स चाहती हैं कि उनका लुक सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे। हालांकि रोज कॉलेज जाने के लिए भारी मेकअप करना सही नहीं होता। हल्का और नेचुरल मेकअप न सिर्फ आपको फ्रेश लुक देता है, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी को भी बेहतर बनाता है। सही मेकअप प्रोडक्ट्स और कुछ आसान टिप्स की मदद से आप कम समय में एक परफेक्ट कॉलेज लुक पा सकती हैं। अगर आप भी कॉलेज में स्टाइलिश और फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो कुछ आसान मेकअप टिप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
हल्का और नेचुरल बेस रखें
कॉलेज जाने के लिए हमेशा हल्का और नेचुरल मेकअप बेस रखना बेहतर होता है। भारी फाउंडेशन लगाने की बजाय आप बीबी क्रीम या हल्का फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन टोन एक जैसा दिखता है और चेहरा भी ज्यादा नैचुरल लगता है। इसके बाद हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर मेकअप को सेट कर लें। इससे चेहरा फ्रेश और क्लीन दिखाई देता है।
आंखों का मेकअप रखें सिंपल
कॉलेज लुक के लिए आंखों का मेकअप बहुत ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए। आप हल्का काजल और मस्कारा लगाकर अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं। अगर चाहें तो हल्का सा न्यूड या पीच आईशैडो भी लगा सकती हैं। इससे आंखें आकर्षक लगती हैं और लुक भी बहुत ओवर नहीं लगता।
लिप्स के लिए चुनें हल्के शेड्स
कॉलेज के लिए बहुत डार्क लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय पिंक, पीच या न्यूड शेड्स का चुनाव करें। आप चाहें तो लिप बाम या टिंटेड लिप बाम भी लगा सकती हैं। इससे होंठ मॉइस्चराइज रहते हैं और हल्का सा कलर भी मिल जाता है। इससे आपका लुक फ्रेश और नेचुरल दिखेगा।
ब्लश से लाएं फ्रेशनेस
चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने के लिए हल्का सा ब्लश लगाना भी अच्छा विकल्प है। पीच या लाइट पिंक ब्लश आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है। ध्यान रखें कि ब्लश बहुत ज्यादा न लगाएं, बल्कि हल्के हाथों से लगाएं ताकि लुक सॉफ्ट और नैचुरल बना रहे।
मेकअप के साथ स्किन केयर भी है जरूरी
मेकअप तभी अच्छा लगता है जब स्किन हेल्दी हो। इसलिए कॉलेज गर्ल्स को अपनी स्किन केयर रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। रोजाना चेहरा साफ करें, मॉइस्चराइजर लगाएं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा हेल्दी रहेगी और मेकअप भी ज्यादा अच्छा लगेगा।






