Make-Up tips:अब मेकअप नहीं लगेगा नकली, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, बस चुन लें अपनी स्किन के हिसाब से सही फाउंडेशन

Make-Up tips:अब मेकअप नहीं लगेगा नकली, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, बस चुन लें अपनी स्किन के हिसाब से सही फाउंडेशन


मेकअप करना एक कला है लेकिन इस कला की सबसे मजबूत नींव है आपका फाउंडेशन। कई बार हम महंगा फाउंडेशन तो खरीद लेते हैं लेकिन लगाने के बाद चेहरा या तो काला पड़ने लगता है या फिर रूखा होकर फटने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो समझ लीजिए कि आपने अपनी स्किन को समझे बिना ही शेड चुन लिया है। चलिए जानते हैं कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही फाउंडेशन कैसे पहचान सकती हैं। 

अपनी स्किन टाइप को ऐसे पहचानें: 
फाउंडेशन खरीदने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आपकी त्वचा कैसी है। 

ऑयली स्किन के लिए: 
अगर आपका चेहरा कुछ ही देर में चिपचिपा हो जाता है तो आपको ऑयली फ्री या मैट फिनिश फाउंडेशन लेना चाहिए। यह चेहरे के फालतू तेल को सोख लेता है और आपको घंटों तक एक फ्रेश लुक देता है। 

ड्राई स्किन के लिए: 
अगर आपकी त्वचा में खिंचाव महसूस होता है या पपड़ी जमती है तो आपको हाइड्रेटिंग या ऑयल बेस्ड फाउंडेशन चुनना चाहिए। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को नमी देता है जिससे मेकअप पैची नहीं दिखता। 

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए
ऐसी स्किन में अक्सर नाक और माथा ऑयली रहता है और गाल सूखे रहते हैं। आपके लिए साटन या सेमी मैट फिनिश फाउंडेशन सबसे बेस्ट रहता है जो चेहरे के हर हिस्से पर बैलेंस बनाए रखता है। 

सही शेड चुनने का असली तरीका: 

ज्यादातर लोग फाउंडेशन को हाथ या कलाई पर लगाकर चेक करते हैं जबकि हाथ और चेहरे का रंग काफी अलग होता है। सही तरीका यह है कि आप इसे अपने जबड़े की हड्डी यानी जॉलाइन पर लगाकर देखें। जो शेड आपकी गर्दन और चेहरे के रंग के साथ घुलमिल जाए वही आपका असली मैच है। 

अंडरटोन का रखें खास ख्याल: 

गोरे या सांवले रंग के अलावा हमारी त्वचा के नीचे एक और रंग होता है जिसे अंडरटोन कहते हैं। अगर आपकी कलाई की नसें नीली या बैंगनी हैं तो आप कूलअंडरटोन की हैं। अगर नसें हरी दिखती हैं, तो आप वॉर्म अंडरटोन की हैं। 

अपनी अंडरटोन के हिसाब से फाउंडेशन लेने पर मेकअप कभी भी ग्रे या डल नहीं पड़ता। इन आसान सी बातों को ध्यान में रखकर जब आप फाउंडेशन चुनेंगी तो आपका मेकअप न सिर्फ लंबे समय तक टिका रहेगा बल्कि वह बिल्कुल आपकी अपनी त्वचा जैसा नैचुरल और चमकदार नजर आएगा। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ