
Make-Up tips: लिपस्टिक हैक्स, सिर्फ रंग ही नहीं होंठों को सही आकार देना भी है जरूरी
खूबसूरत मुस्कान के लिए सिर्फ एक अच्छी लिपस्टिक काफी नहीं है बल्कि उसे लगाने का सही तरीका और होंठों की बनावट को उभारना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अक्सर महिलाएं केवल लिपस्टिक लगाकर ही अपना लुक पूरा मान लेती हैं। लेकिन कुछ बारीक बदलाव आपके पूरे चेहरे की रंगत बदल सकते हैं। आइए जानते हैं वे एक्सपर्ट टिप्स जिनसे आप अपने होंठों को एक परफेक्ट और अट्रैक्टिव शेप दे सकती हैं:-
बेस तैयार करना है सबसे पहला कदमः
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों का हाइड्रेटेड होना बहुत जरूरी है। अगर होंठ फटे या रूखे होंगे तो कोई भी रंग उन पर जमेगा नहीं। सबसे पहले किसी हल्के स्क्रब या शहद-चीनी के पेस्ट से होंठों को एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन निकल जाए। इसके बाद लिप बाम या प्राइमर लगाएं ताकि एक स्मूथ और इवेन बेस तैयार हो सके।
लिप लाइनर आकार बदलने का जादूः
अगर आपके होंठ पतले हैं और आप उन्हें भरा हुआ Fuller Look दिखाना चाहती हैं, तो लिप लाइनर आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकता है।
ओवरलाइनिंग:
अपनी नेचुरल लिप लाइन से बस थोड़ा सा बाहर की ओर आउटलाइन करें। ध्यान रहे कि यह बहुत ज्यादा न हो वरना लुक बनावटी लग सकता है।
X ट्रिक:
ऊपरी होंठ के बीच वाले हिस्से Cupid,s Bow पर X का निशान बनाएं. इससे होंठों को एक शार्प और संतुलित आकार मिलता है।
सही शेड्स और ब्लेंडिंगः
होंठों को गहरा दिखाने के लिए लिपस्टिक से एक शेड डार्क लाइनर का चुनाव करें। आउटलाइन करने के बाद उसे हल्का सा अंदर की तरफ ब्लेंड करें ताकि लाइनर और लिपस्टिक अलग-अलग न दिखें।
प्रो टिप:
होंठों के बीच में थोड़ा सा हाइलाइटर या हल्का ग्लॉस लगाने से वे ज्यादा उभरे हुए और पाउटी नजर आते हैं।
लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाएंः
लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर को होंठों के बीच दबाएं ताकि एक्स्ट्रा प्रोडक्ट निकल जाए. इसके ऊपर थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर डस्ट करें और फिर लिपस्टिक का फाइनल कोट लगाएं. इससे आपका लिप शेड घंटों तक खराब नहीं होगा।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!






