घर पर ही चावल के आटे से बनाए पापड़, खाने के साथ आएगा स्वाद

घर पर ही चावल के आटे से बनाए पापड़, खाने के साथ आएगा स्वाद

घर पर ही चावल के आटे से बनाए पापड़, खाने के साथ आएगा स्वाद भारतीय थाली में पापड़ का स्वाद खाने का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है। चाहे दाल-चावल हों या सब्ज़ी-रोटी, पापड़ के बिना खाना अधूरा सा लगता है। बाजार में मिलने वाले पापड़ भले ही कुरकुरे हों, लेकिन उनमें प्रिज़र्वेटिव और ज्यादा नमक होने की वजह से सेहत के लिए हमेशा सही नहीं माने जाते। ऐसे में अगर आप घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट पापड़ बनाएं, तो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है। चावल के आटे से बने पापड़ हल्के, कुरकुरे और पचने में आसान होते हैं। 

सामग्रीः  
चावल का आटा,
जीरा,
काली मिर्च पाउडर,
अजवाइन नामक,  
हींग,

विधिः सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें नमक, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा नरम हो और न ही ज्यादा सख्त। आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और एक साफ पॉलीथिन या चिकनी सतह पर रखकर बेलन से पतला बेल लें। 

पापड़ जितना पतला होगा, उतना ही कुरकुरा बनेगा। बेलने के बाद पापड़ों को सूती कपड़े या थाली पर फैलाकर तेज धूप में सुखाएं। पापड़ों को रोज़ पलटते रहें, ताकि वे दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं। जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। 

खाने के समय आप इन्हें तेल में तल सकते हैं या सीधे आंच पर सेक सकते हैं। चावल के आटे से बने ये पापड़ हल्के, कुरकुरे और स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं। घर का बना होने की वजह से इनमें शुद्धता भी बनी रहती है और खाने के साथ स्वाद भी बढ़ जाता है।

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0