Beauty Tips : गर्मियों में झुलसी त्वचा और टैनिंग से राहत पाने के लिए घर पर बनाएं असरदार हर्बल फेस पैक

Beauty Tips : गर्मियों में झुलसी त्वचा और टैनिंग से राहत पाने के लिए घर पर बनाएं असरदार हर्बल फेस पैक

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी का सबसे बुरा असर हमारी कोमल त्वचा पर पड़ता है। अक्सर लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से चेहरा अपनी स्वाभाविक चमक खोने लगता है और टैनिंग के साथ-साथ दाग-धब्बे और पिंपल्स जैसी समस्याएं उभरने लगती हैं। 

बाजार में मिलने वाले महंगे कॉस्मेटिक उत्पाद कई बार केमिकल के कारण त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे ही सबसे सुरक्षित विकल्प साबित होते हैं। 
इंदौर की प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट रिया सोलंकी का कहना है कि आप रसोई में उपलब्ध साधारण चीजों से एक ऐसा असरदार फेस पैक तैयार कर सकते हैं जो न केवल त्वचा की रंगत को निखारता है बल्कि उसे गहराई से पोषण भी देता है। मुलेठी और तुलसी जैसे तत्वों से बना यह हर्बल मिश्रण गर्मियों में त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने और उसे ठंडक प्रदान करने में रामबाण की तरह काम करता है। 

फेस पैक तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री: 
मुलेठी पाउडर 
तुलसी पाउडर 
विटामिन ई कैप्सूल 

गुलाब जल बनाने की आसान विधि: 
सबसे पहले एक साफ कटोरी में मुलेठी और तुलसी का पाउडर लें। इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल को सावधानी से काटकर उसका तेल डाल दें। अब इस मिश्रण में धीरे धीरे गुलाब जल मिलाएं और इसे अच्छी तरह फेंटें। जब यह मिश्रण एक गाढ़े और मुलायम पेस्ट का रूप ले ले तो आपका पैक तैयार है। 

उपयोग करने का तरीका और लाभ: 
इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। हफ्ते में दो बार इस विधि को दोहराने से टैनिंग काफी कम हो जाती है। यह फेस पैक त्वचा को मुलायम बनाने के साथ उसे पिंपल फ्री रखने में भी मदद करता है। 

जरूरी सलाह: 
प्राकृतिक होने के बावजूद इसे चेहरे पर लगाने से पहले गर्दन या कान के पीछे एक छोटा पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी प्रकार की जलन या संवेदनशीलता का पता चल सके। 

-हेमलता शर्मा,  जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0