बरसात में घर पर बनाएं स्वादिष्ट समोसा, परिवार वाले करेंगे तारीफ

बरसात में घर पर बनाएं स्वादिष्ट समोसा, परिवार वाले करेंगे तारीफ

बरसात का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में कुछ चटपटा खाने का मन तो करता ही है। अगर आप किचन में रोजाना खाना बनाते-बनाते बोर हो गई है, तो अपने परिवार को कुछ चटपटा बनाकर खिलाएं। आज इस आर्टिकल में हम समोसे की रेसिपी के बारे में जानेंगे जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और बरसात के मौसम में और भी लाजवाब लगता है। मानसून शुरू होते ही चाय के साथ अगर समोसे मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ स्पेशल बनाने वाली है तो समोसे की रेसिपी जान लीजिए जो बेहद आसान है।

सामग्री


मैदा
आलू
हरी मिर्च
धनिया
अदरक
तेल
नमक
लाल मिर्च छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर
गरम मसाला
हींग
अजवाइन

समोसा बनाने की विधि

अगर आपको भी चटपटे समोसे खाने हैं तो इसके लिए मैदा अच्छी तरह से गूंथ लीजिए इसमें अजवाइन, नमक भी मिलना है स्वाद बेहतर बन जाता है।

इसके बाद आपको कढ़ाई में तेल डालना है उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। अब इसमें हरी मिर्च धनिया अदरक लाल मिर्च नमक हल्दी पाउडर गरम मसाला हींग अजवाइन आदि डाल देना है।

इसके बाद जब आलू अच्छी तरह से सुनहरा हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए। अब गूंथे हुए मैदा की लोई बनाकर इसमें आलू भर के समोसे का आकार दीजिए।

इस तरह से आपका समोसा तैयार हो जाए तो कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लीजिए और अपने समोसे को फ्राई कर लीजिए। आपका समोसा कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाएगा।

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0