घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट बटर पाव भाजी, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे

घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट बटर पाव भाजी, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे

अगर मौसम खुशनुमा हो और कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मन करता है ऐसे में बटर पाव भाजी बन जाए तो क्या कहना। पाव भाजी बच्चों से लेकर ओल्ड पर्सन तक की फेवरेट डिश होती है। आप घर पर ही स्वादिष्ट बटर पाव भाजी तैयार कर सकती हैं। घर आए मेहमान भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं इसके लिए खास रेसिपी। 

सामग्रीः 
1 किलो आलू 

एक बड़ी लौकी 
कटा हरा धनिया 
तीन-चार बड़ी मिर्च 
आधा बीट रूट (कलर के लिए) 
टमाटर 1/2kg 
प्याज दो बड़े 
10 से 15 लहसुन की कलियां 
मटर 1/2 kg. 

बटर के तीन चार पैकेट 

पाव भाजी बनाने की विधि: 
पाव भाजी बनाने के लिए आलू लौकी को अच्छे से धोकर साफ करके पुणे पानी से धोकर छोटे-छोटे पीस कर कर कुकर में डालेंगे अब मटर व टमाटर को भी वॉश करके बड़ी-बड़ी करते करके डालेंगे हरी मिर्च को भीकुकर में डालेंगे. अब थोड़ा सा पानी नमक व तेल डालकर 5 से 6 सिटी लेंगे और मेजर की सहायता से मेष करेंगे। 

प्याज व लहसुन को साफ करके कॉपर की सहायता से बारीक चाप करेंगे अब कढ़ाई में थोड़ा ज्यादा तेल लेकर जीरा डालकर प्याज लहसुन को डालेंगे अच्छे से फ्राई करेंगे। अब सारे मसाले धनिया पाउडर हल्दी पाउडर नमक लाल मिर्च पाउडर पाव भाजी मसाला डालेंगे। अच्छे से मसले को पकाएंगे। 

हरा धनिया बड़ी कटा हुआ पहले थोड़ा सा डालेंगे अब सारी सब्जियों को डालेंगे। ऊपर से थोड़ा सा आधा छोटा चम्मच घी डालेंगे पुनः सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर कर उसमें हरा धनिया डालेंगे। अब तवे पर पांव को रखकर घी के साथ अच्छे से क्रिस्पी होने तक गर्म करेंगे और सर्वे करेंगे प्याज टमाटर के साथ हमारी टेस्टी बटर पाव भाजी रेडी है। 

- श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, सेक्टर 4, उदयपुर

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप