प्यार एक खूबसूरत एहसास

प्यार एक खूबसूरत एहसास

एक पल के लिए सोचिए, क्या आप बिना प्यार के जिन्दगी की कल्पना कर सकते हैं! शायद नहीं। किसी का प्यार पाना और किसी को प्यार करने का अहसास कितना खूबसूरत होता है। इसे शब्दों में तो बयां नहीं किया जा सकता। प्यार एक खूबसूरत अहसास है जो सारे जहां कि खुशियां देता है, वहीं दूसरी ओर खुशहाल जीवन जीने का जज्बा भी देता है। अपनत्व से दूर रहते हुए भी मुश्किलों का सामना करने वाले इंसान के साथ जब प्यार होता है, तो उसे वे मुश्किलें भी आसानी से सुलझती नजर आती हैं। वह मु्रस्कुराते हुए उनका सामना करता है। प्यार का एहसास साथ हो, तो दुनिया की हरचीज खूबसूरत नजर आने लगती है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0