स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तरह ही दुनिया भर में सबसे ऊंची 
प्रतिमाएं हैं, डालते हैं  एक नजर..

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तरह ही दुनिया भर में सबसे ऊंची प्रतिमाएं हैं, डालते हैं एक नजर..

जटायु नेचर पार्क...
रामायण के सभी पात्रों से भारत का हर व्यक्ति परिचित है। इन्हीं पात्रों में से एक हैं पक्षिराज जटायु। जी हां, वही जटायु जो माता सीता का अपहरण करके ले जा रहे रावण से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हीं पक्षिराज जटायु को समर्पित ‘जटायु नेचर पार्क’ केरल के कोल्लम जिले के चदयामंगलम गांव में बना है। इस पार्क में महाबली जटायु की एक विशालकाय प्रतिमा बनाई गई है जो दुनिया में किसी भी पक्षी की सबसे बड़ी प्रतिमा बताई गई हैं।

एक पहाड़ पर बनी यह प्रतिमा 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी और 70 फीट ऊंची है जो लगभग 7 साल में बनकर तैयार हुई है। इसे 15000 वर्गफुट के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। कहा जाता है कि त्रेता युग में इसी स्थान पर जटायु घायल होकर गिरे थे। पार्क बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक वातावरण के करीब लाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0