जानिए क्या कहती हैं आपकी शादी वाली रेखा..

जानिए क्या कहती हैं आपकी शादी वाली रेखा..

कहते हैं जिंदगी में किसी का साथ पाना या ना पाना, ये सब व्यक्ति अपनी किस्मत में ही लिखवा कर लाता है और किस्मत लिखी होती है उनकी हाथों की रेखा में। इसी वजह से कुछ लोग का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है तो कई अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान रहते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जिनको साथी ही नहीं मिलता। समुद्रशास्‍त्र में इन सबका जवाब छिपा है। शास्‍त्र में हथेली की उस रेखा के बारे में बताया गया है जिस वजह से लोगों की शादी नहीं हो पाती।   विवाह रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती है। जिनकी हथेली में यह रेखा हृदय रेखा की ओर बढ़ा हुआ होता है और आगे जाकर इस रेखा से दो तीन रेखाएं निकल रही होती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए सुखद नहीं होता है। जिनकी हथेली में ऐसी रेखाएं होती है उन्हें वैवाहिक जीवन का सुख नहीं मिल पाता है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति के दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और प्रेमी की कमी रहती है।   समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर बहुत अधिक झुकी होती है उनका दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी होता है। माना जाता है कि ऐसी विवाह रेखा लड़की की हथेली में होने पर पत्नी को पति का वियोग सहना पड़ता है। अगर लड़के की हथेली में ऐसी रेखा हो तो उन्हें जीवन भर पत्नी का साथ नहीं मिल पाता है।   विवाह रेखा अगर बढ़कर छोटी उंगली के तीसरे या दूसरे पोर तक पहुंच जाती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए बड़ा ही अशुभ माना जाता है। इस तरह की विवाह रेखा बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती है। लेकिन जिनकी हथेली में ऐसी विवाह रेखा होती है उन्हें आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति में विवाह की इच्छा नहीं रहती है। अगर विवाह की इच्छा करें भी तो किसी न किसी कारण से विवाह का संयोग नहीं बन पाता है।

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0