
चेहरे की रंगत निखारने के लिए भाप लेने का सही तरीका जान लें एक्सपर्ट से समझें त्वचा के लिए कितना सही है स्टीम लेना
निखरी और चमकदार त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं तरीकों में चेहरे पर स्टीम यानी भाप लेना बेहद आम है। कई लोगों का मानना है कि भाप लेने से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और स्किन अंदर से पूरी तरह साफ हो जाती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। आइए जानते हैं कि त्वचा के लिए भाप लेना कितना सही है और इसका सही तरीका क्या है।
भाप लेने से त्वचा पर क्या असर होता है
आम तौर पर यह माना जाता है कि भाप लेने से चेहरे के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा नहीं होता है। पोर्स न तो खुलते हैं और न ही बंद होते हैं। असल में भाप लेने से त्वचा की सबसे ऊपरी परत नरम हो जाती है। इससे चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और मृत कोशिकाएं यानी डेड स्किन सेल्स ढीली पड़ जाती हैं जिन्हें साफ करना आसान हो जाता है। यही वजह है कि भाप लेने के तुरंत बाद चेहरा काफी फ्रेश और साफ नजर आने लगता है।
हफ्ते में कितनी बार और कितनी देर लें भाप
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए यह जानना जरूरी है कि भाप कितनी देर और कब लेनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार हफ्ते में केवल एक या दो बार ही भाप लेना काफी है। एक बार में दो से तीन मिनट से ज्यादा समय तक भाप न लें। अगर आप लंबे समय तक भाप लेते हैं तो इससे चेहरे पर रेडनेस जलन और रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है।
भाप के पानी में क्या मिलाएं
अक्सर लोग भाप लेते समय पानी में नींबू नमक फेशियल ऑयल या अन्य चीजें मिला देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा सादे और साफ पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पानी में इन चीजों को मिलाने से कुछ लोगों की त्वचा पर एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है।
भाप लेने के बाद क्या करें
स्टीम लेने के बाद चेहरे को किसी साफ तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं। इसके तुरंत बाद अपनी स्किन पर कोई अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और चेहरा लंबे समय तक सॉफ्ट और ग्लोइंग बना रहता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#महिलाओं के शरीर पर तिल,आइये जानते हैं इसके राज






