अपने घर में रखेंगे ये सब चीजें,,तो आएगी खुशहाली....

अपने घर में रखेंगे ये सब चीजें,,तो आएगी खुशहाली....

अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता किस शो पीस को लगाने से नुकसान होगा और किस से फायदा। वह बिना यह जाने कोई भी चीज घर में लगा देते हैं। इससे बाद में कई नुकसान होते हैं। ऐसे में फेंगशुई के हिसाब से घर में शो पीस रखने से संपन्नता और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं उन शो पीस के बारे में।  

 -मछली रखने से घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही शांति भी बनी रहती है। अगर आप एक्वेरियम नहीं रख सकते तो इनकी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इसको किसी भी दिशा में लगाना शुभ मना जाता है।   

 -घर में या पति के पर्स में सिक्के रखना अच्छा रहता है। एेसा करने से घर परिवार में सुख  समृद्धी बढ़ने के साथ ही पैसे की किल्लत नहीं होती है। सिक्कों को हमेशा अलमारी के दक्षिण कोने में रखना चाहिए।  

-लाफिंग बुद्धा तो हर किसी घर में देखने को मिल जाता है। मगर याद रखे की कभी भी लाफिंग बुद्धे को खरीद कर घर में न रखें। अगर कोई आपको यह गिफ्ट में देता है तो इसको मुख्य दरवाजे के सेंटर वाले टेबल के ऊपर रखें। एेसा करने से जो भी आपके घर मे आएगा उसका स्वागत लाफिंग बुद्धा मुस्कुराता हुआ करेगा।   

 -घर में बांसुरी रखने से भी पॉजिटिव एनर्जी आती है। बांसरी को घर में किसी भी तरफ रख सकते हैं। इसको रखने से घर में सुख शांति बनी रहती है।

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0