करवा चौथ 2026: साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये खास हेयर स्टाइल

करवा चौथ 2026: साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये खास हेयर स्टाइल

​करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। यदि आपका परिधान बहुत सुंदर है लेकिन बाल सही तरीके से नहीं बने हैं तो आपका पूरा लुक फीका लग सकता है। करवा चौथ के पावन अवसर पर यदि आप साड़ी या लहंगा पहनने जा रही हैं, तो बॉलीवुड और टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के इन चुनिंदा और आसान हेयर स्टाइल से प्रेरणा ले सकती हैं।


​लेस और परांदे वाली ट्रेंडी चोटी


​आजकल एथनिक ड्रेस के साथ लेस या रिबन वाली चोटी का फैशन बहुत चलन में है। आप आमना शरीफ के इस अंदाज को अपना सकती हैं। इसमें आगे के बालों को स्लीक रखकर पीछे साधारण चोटी गूंथी जाती है और उसमें खूबसूरत फ्रिंज वाली लेस या परांदा लगाया जाता है। यह स्टाइल लहंगे और साड़ी दोनों के साथ बहुत प्यारा लगता है।


​कर्ल्स और चेन से सजा खुला हेयर स्टाइल

​यदि आप बाल खुले रखना पसंद करती हैं तो अंकिता लोखंडे का यह लुक आपके लिए एकदम सही है। इसमें आगे के बालों को पफ लुक देकर पीछे की ओर पिनअप किया जाता है। बाकी के बालों में हल्का बाउंस क्रिएट किया जाता है। इस स्टाइल को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप झुमके की फ्रिंज चेन का उपयोग करके बालों को सजा सकती हैं।


​ गजरे से सजा पारंपरिक जूड़ा

​साड़ी हो या लहंगा गजरे से सजा हुआ जूड़ा हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहा है। सोनम कपूर की तरह आप भी बालों का स्लीक जूड़ा बनाकर उसके चारों तरफ ताजा गजरा लपेट सकती हैं। यह लुक पारंपरिक होने के साथ-साथ आपको एक क्लासिक और बेहद सुंदर एहसास कराता है।



​ सिंपल गजरा चोटी
​शिवांगी जोशी का यह गजरा चोटी वाला स्टाइल हैंडलूम साड़ी और लहंगे पर बहुत जचता है। इसमें एक साधारण चोटी बनाकर उस पर गजरा लपेटा जाता है और नीचे की तरफ पिनअप किया जाता है। चोटी के ऊपरी हिस्से में अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल करके इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।


​कीर्ति सुरेश का आसान गजरा स्टाइल


​यदि आपके पास समय कम है और आप झटपट तैयार होना चाहती हैं, तो कीर्ति सुरेश की तरह बालों को पीछे ले जाकर क्लेचर या पिन की मदद से सेट कर लें। इसके बाद बालों में गजरे की लड़ियां लगा लें। दिन की पूजा के लिए यह सबसे बेहतरीन और आसान विकल्प है।

हेमलता शर्मा जयपुर

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0