जन्माष्टमी 2022 : रात को वक्री रहेंगे ये 4 ग्रह, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

जन्माष्टमी 2022 : रात को वक्री रहेंगे ये 4 ग्रह, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

अगस्त 19 शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज की रात ग्रहों की विशेष स्थिति देखने को मिलेगी। ज्योतिषियों के अनुसार आज जन्माष्टमी की रात को चार बड़े ग्रह वक्री रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार आज रात चार ग्रह वक्री शनि, गुरु, राहु और केतु वक्री रहेगे। इन ग्रहों का प्रभाव मेष से मीन राशि तक के लोगों पर पड़ेगा, लेकिन इन 12 राशियों में 4 ऐसी राशियाँ हैं, जिनके जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आज रात बनने वाले शुभ योग
पंचांग के अनुसार आज रात शुभ योग भी बन रहे हैं। सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं मकर राशि में शनि, मीन राशि में गुरु का गोचर शुभ योग का निर्माण कर रहा है। यह दोनों ग्रह अपने ही घर में विराजमान रहेगें। इसके साथ ही सूर्य भी सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनकी अपनी ही राशि है।

इन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी
मेष राशि
मेष राशि में आज पाप ग्रह राहु गाोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। रोग आदि परेशान कर सकते हैं। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संतान की चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों में दिक्कत आ सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन का व्यय होगा। धन में कमी आ सकती है। अपने साथी का ध्यान रखें। धोखा न दें।

धनु राशि
धन का निवेश सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में उठाए गए कदम से हानि हो सकती है। लव रिलेशनशिप में अड़चन आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लक्ष्य को पाने में मुश्किल आएगी।

#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0