चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी ना करें ये काम....

चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी ना करें ये काम....

इस साल का पहला ग्रहण आज लग रहा है। चंद्र ग्रहण रात को 10 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ होगा जो 11 जनवरी को तड़के पौने तीन बजे तक चलेगा। यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण नहीं होगा यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।


इस ग्रहण में चंद्रमा मिथुन राशि में होगा, नक्षत्र पूर्नवसु ही रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय सावधान रहने की आवश्यकता परतनी चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी ना करें ये काम....

चंद्र ग्रहण के दौरान देव पूजा को निषिद्ध माना गया है। यही कारण है कि ग्रहण लगने पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन इस दौरान शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया से दूर रखना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण की छाया गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय किए जाने वाले सारे शुभ कामों का उल्टा असर होता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़, पौधों और पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। ज्योतिषीय धारणा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान नाखून और बाल काटने को अशुभ माना गया है।


चंद्र ग्रहण के दौरान ये करें काम...
ग्रहण के बाद स्नान करने के बाद साफ और पवित्र कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद दान-पुण्य का काम करना चाहिए। ग्रहण के दौरान किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए, इससे शनि देव नाराज हो जाते हैं।

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0