जानिए:स्वरा भास्कर की दिलचस्प बातों के बारे में

जानिए:स्वरा भास्कर की दिलचस्प बातों के बारे में

तुन वेड्स मनु, रांझणा, गुजारिश, चिल्लर पार्टी, ‘निल बटे सन्नाटा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाले वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने प्यार, क्रश और सेक्स को लेकर अपने बिंदाज राय जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार स्वरा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि सेक्स बहुत ही सामान्य चीज है। आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ सेक्स करना हमेशा सुखद होता है। स्वरा ने बहुत ही साफ तौर पर उनका एक राज बताते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड के अभिनेता शाहरूख खान पर क्रश हुआ था।

खबरों के मुताबिक स्वरा ने कहा कि पहली नजर में केवल आकर्षण हो सकता है, प्यार नहीं। स्वरा का कहना है कि प्यार तो धीरे-धीरे होता है, जैसे हम एक पौधा घर में लगाते हैं और वे धीरे-धीरे बढता है।

स्वरा बॉलीवुड में अपने किरदार बिंदिया और पायल के लिए जानी जाती हैं। फिल्मी दुनिया में बाहरी होने के बावजूद वह इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है।

आपको बात दें कि स्वरा बॉलीवुड में लीड हीरोइन के रूप में खुद को साबित कर चुकी हैं इस साल एक और दमदार विषय के साथ धमाल मचाने वाली हैं। इस बार स्वरा कोई सीधी-सीधी मां और कामवाली की भूमिका में नहीं बल्कि एक देसी गायिका की भूमिका में फिल्म अनारकली ऑफ आरा में नजर आयीं।




#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0