गर्भावस्था में होती है अपच और भूख न लगने की समस्या, अपनाएं ये आसान उपाय

गर्भावस्था में होती है अपच और भूख न लगने की समस्या, अपनाएं ये आसान उपाय


हैल्थ डेस्क। नई दिल्ली गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें से एक आम समस्या है अपच या भूख न लगना। अक्सर महिलाएं यह महसूस करती हैं कि खाने का मन नहीं करता, पेट भारी या असहज महसूस होता है। यह पूरी तरह से सामान्य है लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसे तुरंत समझना और सही उपाय करना बहुत जरूरी है। 

गर्म पानी का सेवन करना गर्भावस्था में बहुत फायदेमंद माना जाता है। दिनभर में छोटे-छोटे अंतराल में गर्म पानी पीना पेट को हल्का और आरामदायक रखता है। खाने में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें। ज्यादा तेल-मसाले वाला, भारी या फटा-पुराना खाना पेट पर बोझ डालता है और अपच की समस्या बढ़ा सकता है। कुछ घरेलू मसाले और हर्बल चीजें भी बहुत मददगार होती हैं। 

जीरा, अजवाइन, सौंफ, हींग और अदरक जैसी चीजें पेट की समस्या को कम करने में कारगर होती हैं। इनका इस्तेमाल खाने में हल्का-सा करें। भोजन हमेशा ताजा और गर्म ही खाएं। ठंडा या पुराने खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ता है। कुछ आसान घरेलू नुस्खे भी हैं। भूख न लगने या अपच होने पर रोस्टेड जीरा का पाउडर 1-2 ग्राम खाने से पहले लें। अगर ज्यादा जरूरत हो तो यह 1 सप्ताह तक किया जा सकता है। 

अदरक और धनिया का पाउडर शहद या गुड़ के साथ दिन में दो बार लेने से भी पेट हल्का रहता है। इसके अलावा, हरीतकी, अदरक, अजमोदा और सेंधा नमक का मिश्रण भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे 3-6 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार लेने से अपच और भूख न लगने की समस्या कम होती है। 

यह उपाय तब तक करें जब तक समस्या पूरी तरह से खत्म न हो जाए। अगर अपच के साथ पीलिया, बहुत अधिक वजन कम होना या तेज पेट दर्द जैसी गंभीर समस्याएं दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कभी-कभी यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। 

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0