गर्मियों में एसी दे रहा है ये पांच संकेत तो तुरंत हो जाएं सावधान नहीं तो कंप्रेसर ब्लास्ट से लग सकती है आग

गर्मियों में एसी दे रहा है ये पांच संकेत तो तुरंत हो जाएं सावधान नहीं तो कंप्रेसर ब्लास्ट से लग सकती है आग

भीषण गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर यानी एसी अब आराम की चीज नहीं बल्कि हमारी जरूरत बन चुका है। लेकिन यही एसी इन दिनों कई घरों में बड़े हादसों की वजह भी बन रहा। हाल के दिनों में देश के अलग-अलग शहरों से एसी फटने शॉर्ट सर्किट होने और आग लगने की कई डराने वाली घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कुछ ही मिनटों में पूरा घर धुएं से भर जाता है और लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो जाता है। 

एसी के विशेषज्ञ बताते हैं कि कोई भी एसी अचानक ब्लास्ट नहीं होता बल्कि वह खराब होने से पहले कुछ संकेत जरूर देता है। लोग अक्सर इन्हें सामान्य खराबी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में एक बड़े हादसे का रूप ले लेती है। गर्मियों में लगातार कई घंटों तक एसी चलाने से मशीन और घर की वायरिंग दोनों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें उन पांच मुख्य संकेतों को समझना होगा जो एसी ब्लास्ट होने से पहले देता है। 

पहला संकेत तब मिलता है जब एसी ठंडी हवा देने के बजाय अचानक गर्म हवा फेंकने लगे। लोग इसे अक्सर सिर्फ गैस खत्म होना मान लेते हैं लेकिन यह कंप्रेसर पर बढ़ते दबाव या अंदरूनी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में लोग एसी को बार-बार ऑन और ऑफ करके चलाने की कोशिश करते हैं जिससे कंप्रेसर पर लोड और बढ़ जाता है। अगर कूलिंग अचानक बंद हो जाए तो तुरंत एसी को बंद कर देना चाहिए। 

दूसरा बड़ा संकेत है कमरे में जले हुए प्लास्टिक, रबर या तार की गंध आना। अगर एसी चलते समय ऐसी कोई भी महक आए तो समझ जाएं कि अंदर की वायरिंग जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है या शॉर्ट सर्किट की शुरुआत हो चुकी है। जिन घरों की बिजली वायरिंग पुरानी होती है वहां यह खतरा सबसे ज्यादा होता है क्योंकि पुरानी लाइनें एसी जैसे हाई पावर उपकरणों का लोड नहीं संभाल पातीं। 

तीसरा संकेत सबसे खतरनाक है जो है एसी से धुआं निकलना या चिंगारी दिखना। अगर ऐसा कुछ भी दिखाई दे तो एक सेकंड का भी इंतजार किए बिना सबसे पहले घर की मेन पावर सप्लाई यानी एमसीबी को बंद कर देना चाहिए। बहुत से लोग घबराहट में ऐसी आग पर पानी डाल देते हैं जो बिजली की आग में और भी ज्यादा जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

चौथा संकेत एसी से आने वाली अजीब आवाजें और तेज कंपन है। अगर इनडोर या आउटडोर यूनिट से लगातार भनभनाहट खटखटाहट या क्लिक करने की आवाज आ रही है। तो यह संकेत है कि मोटर फैन या कंप्रेसर में कोई गंभीर खराबी है। इसके कारण मशीन को चलने के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है और कंप्रेसर के फटने का डर रहता है। 

पांचवा कारण गलत इंस्टॉलेशन और घटिया सामान का इस्तेमाल है। लोग सोचते हैं कि आग सिर्फ पुराने एसी में लगती है। लेकिन नए एसी भी गलत फिटिंग के कारण ब्लास्ट हो सकते हैं। लोकल मैकेनिक से काम करवाना सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना कमजोर प्लग लगाना और बिना सर्विस के ही महीनों तक एसी चलाते रहना सबसे बड़ी गलतियां हैं। 


विशेषज्ञों का कहना है कि इन हादसों के पीछे मशीन से कहीं ज्यादा इंसानी लापरवाही जिम्मेदार होती है। इस खतरे से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां रखनी चाहिए। गर्मियों की शुरुआत में ही एसी की अच्छी तरह सर्विस करवाएं। एसी के लिए हमेशा एक अलग पावर लाइन और सही रेटिंग वाली एमसीबी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा भीषण गर्मी के दौरान एसी को लगातार चौबीस घंटे चलाने से बचें और बीच-बीच में उसे कुछ देर का आराम दें ताकि कंप्रेसर ठंडा हो सके। आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको और आपके परिवार को एक बड़े हादसे से सुरक्षित रख सकती है। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0