
घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि आज ही से मुख्य द्वार पर शुरू करें हल्दी के पानी का यह अचूक उपाय
घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता बल्कि यह हमारे जीवन में खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मुख्य दरवाजे से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो घर से हर तरह की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। ऐसा ही एक बेहद आसान और असरदार उपाय है—मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करना।
सनातन परंपरा में हल्दी को न सिर्फ सेहत के लिहाज से बेहतरीन माना गया है बल्कि धार्मिक और मांगलिक कार्यों में भी इसे पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस उपाय को करने का सही तरीका क्या है और इससे क्या लाभ मिलते हैं।
राहु-केतु के दोषों से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि आपके घर में बिना वजह क्लेश रहता है हर बनते काम में रुकावटें आती हैं या आर्थिक तंगी बनी रहती है तो यह राहु-केतु के अशुभ प्रभाव के संकेत हो सकते हैं। मुख्य द्वार पर नियमित रूप से हल्दी के पानी का छिड़काव करने से इन दोनों ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इसके साथ ही घर के वातावरण में एक सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगता है और मां लक्ष्मी के आगमन के मार्ग खुलते हैं।
इस तरह करें हल्दी के पानी का छिड़काव
उपाय का पूरा फल तभी मिलता है जब उसे सही नियम के साथ किया जाए। इस उपाय को करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सफाई है पहली शर्त: सुबह उठकर सबसे पहले मुख्य द्वार और चौखट के आस-पास के हिस्से को अच्छे से साफ कर लें। गंदगी वाली जगह पर यह उपाय काम नहीं करेगा।
तैयार करें मिश्रण: एक साफ तांबे या पीतल के लोटे या किसी भी साफ बर्तन में शुद्ध जल लें। अब इसमें बस एक चुटकी पिसी हुई हल्दी मिला लें। ध्यान रखें कि हल्दी बहुत ज्यादा न हो वरना दरवाजे पर पीले दाग पड़ सकते हैं।
ऐसे करें छिड़काव: अब इस पानी को अपने हाथ में लेकर मुख्य द्वार की चौखट और आसपास की जमीन पर हल्के हाथों से छिड़कें।
गुरुवार का दिन है सबसे उत्तम: वैसे तो यह उपाय रोज किया जा सकता है लेकिन यदि आप इसे गुरुवार के दिन विशेष रूप से करते हैं तो इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से भी है।
भूलकर भी न करें मुख्य दरवाजे पर ये गलतियाँ
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार को हमेशा दोषमुक्त रखना चाहिए। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें:
कूड़ेदान को कहें ना: घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या पास में कभी भी डस्टबिन कूड़ेदान न रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा लौट जाती है।
टूटा-फूटा सामान हटाएं: दरवाजे के पास पुरानी टूटी-फूटी चीजें या कबाड़ इकट्ठा न होने दें।
सकारात्मक भाव रखें: जब भी आप हल्दी के पानी का छिड़काव करें तो मन में शांति और पूरे विश्वास का भाव रखें। जल्दबाजी या चिड़चिड़ेपन में किया गया कोई भी उपाय फलदायी नहीं होता।
हेमलता शर्मा जयपुर
#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...






