
घर की हर दीवार पर नजर आ रही है छिपकली, तो इन तरीकों से तुरंत भगाएं
घरों में छिपकलियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं। दीवारों पर रेंगती छिपकलियां न सिर्फ डर पैदा करती हैं, बल्कि साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर भी चिंता बढ़ाती हैं। खासकर किचन और बेडरूम में इनका दिखना काफी असहज लगता है। कई लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे घर के वातावरण पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और आसान तरीकों से छिपकलियों को घर से दूर रखना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
लहसुन और प्याज की गंध से दूर रहेंगी छिपकलियां
छिपकलियों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती, खासकर लहसुन और प्याज की। आप लहसुन की कलियों या प्याज के टुकड़ों को घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के पास रख सकते हैं। इसकी तेज गंध से छिपकलियां वहां आने से बचती हैं। यह तरीका आसान और पूरी तरह से नेचुरल है, जिससे घर का वातावरण भी सुरक्षित रहता है।
कॉफी और तंबाकू का मिश्रण
कॉफी पाउडर और तंबाकू का मिश्रण छिपकलियों को भगाने में काफी कारगर माना जाता है। दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें उन जगहों पर रखें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखती हैं। इसकी गंध और स्वाद छिपकलियों को दूर रखने में मदद करता है। हालांकि इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल
नेफ्थलीन बॉल्स यानी कपूर की गोलियां भी छिपकलियों को भगाने में मदद करती हैं। इन्हें अलमारी, किचन या कोनों में रखने से छिपकलियां पास नहीं आतीं। इसकी तेज गंध उन्हें दूर रखती है और घर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
ठंडे पानी का स्प्रे करें
अगर घर में कहीं छिपकली दिख जाए, तो उस पर ठंडा पानी स्प्रे करें। ठंडा पानी पड़ने से छिपकली सुस्त हो जाती है और जल्दी भाग जाती है। यह तरीका तुरंत असर दिखाता है और किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
छिपकलियां अक्सर वहां आती हैं जहां कीड़े-मकोड़े ज्यादा होते हैं। इसलिए घर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। नियमित सफाई, किचन को सूखा रखना और खाने की चीजों को ढककर रखना छिपकलियों को दूर रखने में मदद करता है। अगर घर में खाने के स्रोत कम होंगे, तो छिपकलियां भी अपने आप कम हो जाएंगी।
#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में






