बेडशीट बिछाने में दिख रही है सिलवटें, तो ये ट्रिक्स करें फॉलो

बेडशीट बिछाने में दिख रही है सिलवटें, तो ये ट्रिक्स करें फॉलो

साफ़ और सजी हुई बेडशीट बेडरूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है, लेकिन कई बार नई या धुली हुई बैडशीट बिछाते ही उसमें सिलवटें पड़ जाती हैं। इससे कमरा अव्यवस्थित सा दिखने लगता है, चाहे आपने कितनी भी मेहनत से सफ़ाई क्यों न की हो। खासतौर पर जब मेहमान आने वाले हों या सुबह ऑफिस के लिए जल्दी हो, तब ये सिलवटें और भी परेशान करती हैं। अक्सर लोग इसे बैडशीट की क्वालिटी की कमी समझ लेते हैं, जबकि असल वजह बिछाने का तरीका और कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेडशीट हर समय होटल जैसी स्मूद और टाइट दिखे, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाना बेहद जरूरी है।

बैडशीट को सही तरीके से धोना और सुखाना है जरूरी
बैडशीट में सिलवटें पड़ने की सबसे बड़ी वजह गलत तरीके से धुलाई और सुखाना होता है। अगर वॉशिंग मशीन में बैडशीट को बहुत देर तक ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो उसमें गहरी सिलवटें बन जाती हैं। धोने के बाद तुरंत बैडशीट को निकालकर अच्छी तरह झटकें और सीधा फैलाकर सुखाएं। कोशिश करें कि बैडशीट को मोड़कर न सुखाया जाए, बल्कि रस्सी पर पूरी तरह तानकर डालें। इससे कपड़ा नैचुरली स्ट्रेच होता है और सिलवटें काफी हद तक खत्म हो जाती हैं।

इस्त्री करने का सही तरीका अपनाएं

अगर बैडशीट ज्यादा सिकुड़ी हुई है, तो उसे बिना इस्त्री किए बिछाना सही नहीं होता। हल्की गीली अवस्था में बैडशीट पर इस्त्री करने से कपड़ा जल्दी स्मूद हो जाता है। ध्यान रखें कि इस्त्री करते समय सिलवटों पर खास ध्यान दें और किनारों को अच्छी तरह प्रेस करें। अगर आपके पास समय कम है, तो कम से कम चारों कोनों और बीच के हिस्से पर इस्त्री कर लें, इससे बैडशीट ज्यादा सलीकेदार दिखेगी।

बेड पर बिछाते समय अपनाएं सही टेक्निक
बैडशीट बिछाते समय सबसे पहले गद्दे के ऊपर उसे ठीक से फैलाएं और बीच का हिस्सा बराबर करें। इसके बाद एक-एक कोना पकड़कर गद्दे के नीचे अच्छी तरह टक करें। ध्यान रखें कि बैडशीट को बहुत ढीला न छोड़ें, बल्कि हल्का खींचकर फिट करें। अगर बैडशीट सही साइज की होगी और टाइट बिछाई जाएगी, तो सिलवटें अपने आप कम नजर आएंगी।

आखिरी टच के लिए स्टीम या हैंड प्रेस
अगर बिछाने के बाद भी हल्की सिलवटें दिख रही हों, तो हैंड स्टीमर या गीले कपड़े से हल्का प्रेस कर सकते हैं। इससे बिना बैडशीट हटाए ही वह स्मूद दिखने लगती है। यह ट्रिक खासतौर पर तब काम आती है, जब मेहमान अचानक आने वाले हों।

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips