
शुरुआती दौर में मेकअप से डर लगता है तो अपनाएं ये जादुई टिप्स पहली बार में ही मिलेगा परफेक्ट और नेचुरल लुक
आज के समय में सजना संवरना और खुद को ग्रूम करना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन जिन लड़कियों ने अभी-अभी मेकअप की दुनिया में कदम रखा है, उनके लिए फाउंडेशन कंसीलर प्राइमर और हाइलाइटर के बीच का फर्क समझना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता। कई बार सही जानकारी न होने की वजह से मेकअप जरूरत से ज्यादा हैवी या पैची लगने लगता है।
अगर आप भी पहली बार मेकअप करने जा रही हैं और मन में थोड़ी सी झिझक है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप बहुत ही कम समय में बेहद खूबसूरत और नेचुरल लुक पा सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं शुरुआती मेकअप के उन खास नुस्खों के बारे में जो आपके इस अनुभव को बेहद आसान और शानदार बना देंगे।
बर्फ के टुकड़े से मिलेगी चेहरे को नेचुरल चमक
अगर आप पहली बार मेकअप करने की सोच रही हैं तो अपने ब्यूटी रूटीन की शुरुआत बर्फ के टुकड़े से करें। मेकअप करने से करीब पंद्रह से बीस मिनट पहले एक साफ सूती कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह बेहद असरदार नुस्खा त्वचा के रोमछिद्रों को टाइट करने में मदद करता है, जिससे अतिरिक्त तेल का उत्पादन कंट्रोल होता है। इतना ही नहीं इससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है और आपका मेकअप लंबे समय तक बिना फैले और बिना बिखरे फ्रेश बना रहता है।
सीटीएम रूटीन से तैयार करें मजबूत बेस
मेकअप का बेस जितना अच्छा होगा, आपका पूरा लुक उतना ही शानदार नजर आएगा। इसलिए सीधे चेहरे पर प्रोडक्ट थोपने के बजाय स्किन को पहले से तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग यानी सीटीएम रूटीन को अपनाएं। चेहरे को साफ करने के बाद एक अच्छा हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और मेकअप प्रोडक्ट्स त्वचा पर आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं जिससे रूखापन या दरारें नहीं आती हैं।
शुरुआती दिनों में रखें प्रोडक्ट्स को हल्का
नया-नया मेकअप सीखना शुरू करते वक्त बहुत ज्यादा भारी-भरकम और महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने से बचना चाहिए। भारी फाउंडेशन या कई परतों वाले मेकअप की जगह हमेशा लाइटवेट बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का चुनाव करें। यह चेहरे के छोटे-मोटे दाग-धब्बों को हल्का छिपाने के साथ-साथ एक नेचुरल और ग्लोइंग फिनिश देती है। इसके अलावा अपनी शुरुआती किट में एक अच्छी क्वालिटी का काजल एक न्यूड लिपस्टिक और एक हल्का मस्कारा जरूर रखें। ये बेसिक चीजें बिना किसी झंझट के आपको एक खूबसूरत और फ्रेश लुक दे सकती हैं।
ब्लेंडिंग है मेकअप की असली कुंजी
मेकअप में सबसे जरूरी बात यह है कि प्रोडक्ट्स को चेहरे पर कितनी अच्छी तरह मिलाया जाता है। चाहे आप क्रीम लगा रही हों या ब्लश उसे त्वचा में अच्छी तरह मर्ज करना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में मेकअप करने से चेहरे पर अलग-अलग परतें दिखने लगती हैं, इसलिए हमेशा सॉफ्ट मेकअप ब्रश या ब्यूटी स्पंज का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से समय लेकर ब्लेंडिंग करें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप






