कहीं आप ब्यॉयफ्रेंड के लिए टाइम पास तो नहीं...

कहीं आप ब्यॉयफ्रेंड के लिए टाइम पास तो नहीं...

किसी भी सुंदर लडकी को देखकर उनका दिल इजहार-ए-इश्क करने के लिये मचलने लगता है और प्यार का प्रस्ताव पास होते ही एक-दूसरे को तन से पाने के लिये भ इनका मन तडपने लगता है और इस तडप को मिटाने के मौके भी उन्हें आसानी से मिल ही जाते हैं। जैसे ही उनका दैहिक आकर्षण खत्म होता है तब जाकर उन्हें अपने पार्टनर में अच्छी और बुरी बातों का मूल्यांकन करने की सुध आती है। किसी के साथ प्यारभरे रिश्ते में होना बहुत सुंदर अहसास है। आप किसी से बेतहाशा इश्क करें और वह भी आपसे उतना ही प्यार करें। लेकिन अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा हो और आपके साथ बस टाइम पास कर रहा हो तो तब यह रूमानी अहसास मिनटों में कहीं खो जाता है और रह जाती है उस झूठे रिश्ते की क़डवी यादें। इस दुखद अनुभव से गुजरने की बजाय आप पहले ही पता लगा सकती हैं कि कोई लडका सच में आप से प्यार करता है या केवल आपके साथ टाइम पास कर रहा है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0